PoK में एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर से सटे पंजाब के जिलों में हाई अलर्ट
नई दिल्ली। पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना ने आज नियंत्रण रेखा के पार बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक, जैश के कई टॉप कमांडर्स को भी मार गिराया गया है। वहीं, वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद सीमा से सटे इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है।

पंजाब के सीएम ऑफिस से बताया गया है कि सीमा के पास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य मंत्री मनप्रीत बादल और वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी है। वहीं, खबर है कि भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन सफल होने के बाद पाकिस्तानी की जवाबी कार्रवाई के अंदेशे से पंजाब की सीमा पर आकाश मिसाइल तैनात कर दी है। जामनगर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, नाल समेत पंजाब के सभी एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हर वक्त किसी भी जवाबी हमले को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।
भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए जिसमें आतंकियों के कई लॉन्च पैड तबाह हो गए। इस हमले में जैश के कई टॉप कमांडर्स मारे गए हैं।
सूत्रों की ओर से जो जानकारी आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 फाइटर जेट्स ने आईएएफ के मिराज जेट का पीछा किया। लेकिन 12 मिराज जेट को देखकर और उनके आकार को देखकर पाक जेट्स पीछे हट गए। इस पूरे ऑपरेशन को वेस्टर्न एयरकमांड की ओर से अंजाम दिया गया था। मिराज जेट्स ने करीब 1000 किलोग्राम के बम आतंकियों पर गिराए। आईएएफ ने बालाकोट, चाकोटी और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंप्स को तबाह किया है।












Click it and Unblock the Notifications