India Pakistan: सिर्फ मिराज 2000 ही नहीं बल्कि सुखोई और मिग भी शामिल थे ऑपरेशन में

नई दिल्‍ली। इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय पर आत्‍मघाती हमले का बदला ले लिया। मिराज 2000 को चुनना, आईएएफ के लिए एक रणनीतिके लेकिन मुश्किल फैसला था। लेकिन इस ऑपरेशन के लिए सिर्फ मिराज हीं नहीं बल्कि सुखोई और मिग-21 जैसे फाइटर जेट्स का प्रयोग किया गया था। आईएएफ सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स के 12 मिराज जेट्स पीओके के बालाकोट तक दाखिल हुए और यहां पर उन्‍होंने जैश के ठिकानों पर हमला किया।

sukhoi-mig

सुखोई ने दिया मिराज का कवर

12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने करीब 1000 किलोग्राम बम एलओसी के पार आतंकी कैंप्‍स पर गिराए गए हैं। इस ऑपरेशन में इंडियन एयरफोर्स ने सुखोई-30एमकेआई और मिग-21 को भी शामिल किया था। सुखोई और मिग-21 भी ऑपरेशन में थे लेकिन उन्‍होंने एलओसी पार नहीं की थी। इन फाइटर जेट्स को एयरफोर्स ने प्‍लान बी के तहत रेडी रखा था। सुखोई फाइटर ने मिराज 2000 को कवर दिया तो मिग-21 को स्‍टैंड बाई पर रखा गया था। रात करीब 3:30 बजे आईएएफ के 12 जेट्स केपीके प्रांत में दाखिल हुए और यहां पर उन्‍होंने हमले शुरू किए। 21 मिनट के अंदर मिराज 2000, लेसर गाइडेड बम, मैट्रा मैजिक क्‍लोज कॉम्‍बेट मिसाइल, लाइटनिंग पॉड, नेत्रा एयरबॉर्न वॉर्निंग जेट्स, आईएल 78 एम, हेरॉन ड्रोन की मदद से बालाकोट में हमले किए। इन हमलों में जैश के कैंप्‍स तबाह हुए और कई आतंकियों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+