दिल्ली-NCR में प्रदूषण का तांडव जारी, AQI पहुंचा 430, सांस लेना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली से प्रदूषण की धुंध कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है, आज भी दिल्ली में स्मोग की एक मोटी चादर छाई हुई है और यहां वायु गुणवक्ता सूचकांक 'गंभीर श्रेणी' में पहुंच चुका है, शुक्रवार सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 422, आरके पुरम में 407, द्वारका में 421, सेक्टर 8 और बवाना में 430 दर्ज किया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ये सभी बेहद खराब श्रेणी में आते हैं।
Recommended Video

बढ़ते प्रदूषण से केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उससे सटे आस-पास के शहर भी बहुत बुरी तरह से परेशान हैं, आज गुरुग्राम में फिर से स्मोग छाया हुआ है, आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से ही दिल्ली-एनसीआर में की हवा काफी जहरीली है, बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है, बावजूद इसके प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बढ़ते प्रदूषण के ही वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा की है।
दिवाली पर पटाखे ना जलाएं: सीएम केजरीवाल
राजधानी में कल कोरोना और वायु प्रदूषण की समस्या का हवाला देते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जिस तरह हमने पिछले वर्ष दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया था और दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में जुटकर दीपावली की खुशियां बांटी थीं, उसी तरह इस बार भी करना है।'
प्रदूषण में क्या करें और क्या ना करें
- आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मास्क लगाकर ही निकलें।
- घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
- अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है।
- अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
- सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है।
- नीम के दातुन का प्रयोग करें ज्यादा से ज्यादा।
- खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी।
- घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध हो।












Click it and Unblock the Notifications