ओजोन प्रदूषण से भारत में हो रही बांग्लादेश और पाक से भी ज्यादा मौतें
प्रदूषण के कारण मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से इस मामले में आगे है और चीन से सिर्फ 1 कदम पीछे।
नई दिल्ली। यूं तो भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है लेकिन यहां प्रदूषण लोगों को पल-पल मार रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण के चलते भारत में असमय मौते होती हैं।
स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2017 की रिपोर्ट के अनुसार सूक्ष्म कणों के चलेत होने वाली मौत के मामले में भारत, चीन के आस पास पहुंच चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2015 में 2.54 लाख लोगों की मौत ओजोन और इसके प्रभाव के कारण फेफड़ों के रोग के कारण हुई।

इस मुद्दे पर साल की पहली सालाना रिपोर्ट में 'स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2017' में कहा गया है कि विश्व में ओजोन के कारण होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन भारत में यह आंकड़ा 67 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
52% मौतें भारत और चीन में
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैलुएशन (आईएचएमई) और ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय की मदद से हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की ओर से बनाई गई रिपोर्ट के मुताबिक ' साल 2015 में पीएम 2.5 के कारण 42 लाख मौतें हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इसके कारण हुई मौतों में से करीब 52 प्रतिशत मौतें भारत और चीन में हुई।
इस रिपोर्ट को तैयार करने में 2,000 शोधार्थी शामिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओजोन प्रदूषण के कारण भारत में बांग्लादेश से 13 गुना और पाकिस्तान से 21 गुना ज्यादा मौते होती हैं। ये भी पढ़ें: प्रदूषण ने ले ली 80 हजार जानें, दिल्ली-मुंबई को हुआ 70 हजार करोड़ रुपए का नुकसान












Click it and Unblock the Notifications