प्रदूषण में बचाना चाहते हैं अपना स्वास्थ्य, खानपान में इन चीजों को कर लें शामिल

नई दिल्ली 21 नवंबर: बीते काफी दिनों से राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके भारी वायु प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। कई विशेषज्ञों ने साफतौर पर ये कहा है कि इस समय दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं है। ना सिर्फ दिल्ली बल्कि, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ जैसे आसपास के जिलों में भी प्रदूषण की स्थिति काफी ज्यादा गंभीर है। प्रदूषण के चलते कई तरह से स्वास्थ्य पर असर होता है। इसमें हम एहतियात के तौर पर मास्क पहनने से ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकते हैं। ऐसे में क्या किया जाए कि सेहत पर प्रदूषण का कम से कम असर हो? तो आपके बता दें कि खानपान में कुछ बदलाव भी प्रदूषण से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं। ऐसे में खानपान में कुछ बदलाव प्रदूषण से बचाने में कारगर हो सकते हैं। विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर हम आपको बता रहे हैं।

प्रदूषण से बचने को क्या करें खानपान में शामिल

प्रदूषण से बचने को क्या करें खानपान में शामिल

दिल्ली और आसपास के बड़े हिस्से में जिस तरह से हवा जहरीली हो गई है, उसके चलते आंखों और गले में जलन, खांसी और सांस संबंधी परेशानियां काफी बढ़ी हैं। खासतौर से जो लोग काम के सिलसिले में काफी ज्यादा बाहर रहते हैं, उनको तो सांस फूलने जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ इस तरह की चीजें खानपान में शामिल करना जरूरी है, जो फेफड़ों को ताकत देती हों।

केले के साथ नारियल पानी

केले के साथ नारियल पानी

फेफड़ों की बेहतर सेहत के लिए केला अच्छा फल है लेकिन ये अकेला उतना कारगर नहीं है। केले को आप नारियल पानी और अदरक के रस के साथ मिलाकर एक घोल बना लें। इसका एक गिलास आप तीसरे दिन या तीन दिन में एक बार करें। दरअसल ये घोल आपके पौटेशियम के स्तर को बढ़ाएगा, प्रदूषण के चलते पौटेशियम के स्तर गिरता है। जिसकी पूर्ति इससे होगी तो फेफड़ों को वायु में फैले प्रदूषण से लड़ने की ताकत मिलती रहेगी।

ये फल भी करेंगे मदद

ये फल भी करेंगे मदद

सेब को यूं तो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन प्रदूषण के समय इसका सेवन और ज्यादा जरूरी है। सेब और आंवला अगर आप रोज लें तो ये गले और फेफड़े दोनों को मजबूत करने का काम करेंगे। इनके सेवन से गले की जलन में भी राहत मिलेगी।

Recommended Video

    Delhi-NCR में प्रदूषण से हालात बुरे, 26 नवंबर तक ट्रकों की एंट्री बैन | वनइंडिया हिंदी
    ये जूस भी करें डाइट में शामिल

    ये जूस भी करें डाइट में शामिल

    अनानास के जूस में पुदीने के कुछ बूंदे डालकर आप पी सकते हैं। अनानास में कुदरती तौर पर ब्रोमलैन इंजाइम होता है, जो फेफड़ों की सफाई का काम करता है। वहीं पुदीना गले और नाक के लिए अच्छा होता है। जाहिर है कि ये जूस किसी भी मौसम में सेहच के लिहाज से अच्छा ही है लेकिन इन दिनों जब हवा जहरीली हो चुकी है तो इसका सेवन काफी फायदेमंद होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+