खतरे की घंटी: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, पिछले 6 साल में हवा की क्वालिटी सबसे खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली में वायु की गुणवत्ता को लेकर परेशान कर देने वाली एक रिपोर्ट जारी की है।

नई दिल्ली, 1 दिसंबर: देश की राजधानी दिल्ली इस समय वायु प्रदूषण की भयंकर मार झेल रही है। दिवाली के बाद से ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई थी, जिसमें फिलहाल कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली में वायु की गुणवत्ता को लेकर परेशान कर देने वाली एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल नवंबर महीने का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बीते 6 सालों में सबसे खराब रहा है।

ये हैं दिल्ली में पिछले 6 साल के हवा के आंकड़े

ये हैं दिल्ली में पिछले 6 साल के हवा के आंकड़े

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल नवंबर महीने का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 377 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इससे पहले नवंबर 2020 में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 327, नवंबर 2019 में 312, नवंबर 2018 में 334, नवंबर 2017 में 360 और नवंबर 2016 में 374 रहा। यानी 2016 में औसत एक्यूआई इस साल से थोड़ा सा कम था।

नवंबर में 11 दिन 'गंभीर' कैटेगरी में रही दिल्ली की हवा

नवंबर में 11 दिन 'गंभीर' कैटेगरी में रही दिल्ली की हवा

नवंबर 2015 की बात करें, तो 29 दिनों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 रिकॉर्ड किया गया, क्योंकि 30 नवंबर का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल नवंबर के महीने में 11 दिन दिल्ली की हवा 'गंभीर' कैटेगरी में भी रिकॉर्ड की गई। इससे पहले नवंबर 2020 में दिल्ली के अंदर यही आंकड़ा 9 दिन, नवंबर 2019 में 7 दिन और 2018 में पांच दिन था।

और एक राहत की खबर भी आई...

और एक राहत की खबर भी आई...

हालांकि, इस रिपोर्ट में एक राहत भरी खबर भी है। दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि 2018 के बाद इस साल अक्टूबर के महीने में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा साफ दर्ज की गई है। अक्टूबर के महीने में इस साल एक भी दिन ऐसा नहीं था, जब दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' या 'गंभीर' कैटेगरी में रही हो। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून की वापसी में देरी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में हुई अच्छी बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में यह सुधार आया।

ये भी पढ़ें- बड़ी राहत: दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया VAT

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+