बड़ी राहत: दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया VAT

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। देश में बढ़ी महंगाई के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पर वैट दर में प्रति लीटर 8 रुपए की कटौती की है, जिससे वाहन ईंधन की कीमतों में थोड़ी कमी आएगी। पेट्रोल के दाम पर नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल अभी 103.97 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल अभी 103.97 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा वैट में 8 रुपए की कटौती के बाद आधी रात से पेट्रोल 105.97 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

Recommended Video

    Delhi Petrol Diesel: 8 रुपये सस्ता पेट्रोल, Kejriwal Government ने VAT में की कटौती | वनइंडिया हिंदी
    Delhi government reduces VAT rate on Petrol by Rs 8 per litre

    गौरतलब है कि दिवाली के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से थोड़ा राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में 5 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों ने भी अपने टैक्स में कटौती कर ईंधन की कीमतों को नीचे लाने की कोशिश की, सबसे पहले यूपी-हरियाणा ने अपने वैट में कटौती कर जनता को राहत दी थी। अब दिल्ली सरकार ने भी अपने वैट में कटौती की है, जिसकी बाद पेट्रोल की कीमतें अब 100 रुपए के आंकड़े के नीचे आ जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: Fuel Rates: क्रूड ऑयल के भाव में आई तेजी, चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल का भाव

    बता दें कि अब उत्तर प्रदेश और एनसीआर के मुकाबदले दिल्ली में भी सस्ता पेट्रोल मिलने लग जाएगा। सीएम योगी द्वारा वैट में कटौती के बाद वर्तमान में पेट्रोल 95.09 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आने वाले दिनों में अगर दिल्ली में पेट्रोल सस्ता होता है तो दाम उत्तर प्रदेश से भी कम हो जाएंगे। मालूम हो कि पिछले 29 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार तक ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 3.91 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अगर यही हाल जारी रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो सकता है। दिल्ली में डीजल के दाम की बात करते तो यह 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+