Air India की यात्रियों से भरी फ्लाइट कैंसिल, IndiGo विमान में हुई मिड एयर इमजेंसी, एक दिन में टले 3 बड़े हादसे
21 जुलाई 2025 हवाई यात्रा के इतिहास में एक भयावह दिन के रूप में दर्ज हो गया। इस दिन भारत और बांग्लादेश में कुल चार प्रमुख हवाई घटनाएं हुईं। पहले सुबह मुंबई एयर पोर्ट पर रनवे पर यात्रियों से भरी एयर इंडिया फ्लाइट फिसल गई और उसके टायर फट गए। इसके चंद घंटों बाद बाग्लादेश दर्दनाक फ्लाइट हादसा हुआ जिसमें 19 लोगों की जान चली गई।
वहीं सोमवार की शाम एयर इंडिया और इंडिगो की दो डोमेस्टिक फ्लाइट से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। हालांकि समय पर सही निर्णय लिए जाने कारण बड़ी घटना होने से टल गई।

Air India की यात्रियों से भरी फ्लाइट कैंसिल
दरअसल, एयर इंडिया की कोलकाता जाने वाली उड़ान AI2403 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे उड़ान भरने से रोकना पड़ा। विमान में 160 यात्री सवार थे और वह रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि समस्या का पता चला और उड़ान रद्द कर दी गई।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान AI2403 जो दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी, उसे तकनीकी समस्या के कारण पुनर्निर्धारित किया गया है। यह समस्या उड़ान भरने के दौरान सामने आई। उन्होंने आगे कहा, "सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है और दिल्ली में हमारे ग्राउंड स्टाफ के सदस्य उनकी मदद कर रहे हैं। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"
इंडिगो की फ्लाइट में लैडिंग से पहले आई तकनीकी खराबी
वहीं 21 जुलाई 2025 को गोवा से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 813 में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी की सूचना मिली। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से इंदौर में उतरा। विमान की आवश्यक जांच की जाएगी।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, "इंडिगो की उड़ान 6E 813, जो 21 जुलाई 2025 को गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डाबोलिम) से इंदौर के लिए संचालित हो रही थी, ने लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी की सूचना दी। विमान सुरक्षित रूप से इंदौर में उतरा, और संचालन फिर से शुरू करने से पहले अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक जांच की जाएगी।"
प्रवक्ता ने आगे कहा, "हम किसी भी बाद की उड़ानों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और हमारे ग्राहकों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है। हम अपने ग्राहकों, चालक दल और विमान के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इंडिगो की फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे।
एयर इंडिया का मुंबई रनवे में फिसली फ्लाइट, फटे टायर
गौरतलब है कि सोमवार को केरल के कोच्चि से सुबह मुंबई आने वाली फ्लाइट AI-2744 मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई, उसके तीन टायर फट गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच गए।
बांग्लादेश में फ्लाइट हुई क्रैश, 19 की हुई मौत
वहीं बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में एयर फोर्स का F‑7 BGI ट्रेनिंग जेट कुरमीटोला एयरबेस से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आने के कारण क्रैश हो गया। इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की सूचना हैं।












Click it and Unblock the Notifications