Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयर इंडिया की महिला पायलट करने जा रहीं बड़ा कारनामा, दुनिया के सबसे लंबे रूट पर उड़ान भर रचेंगी इतिहास

एयर इंडिया की महिला पायलट दुनिया के सबसे लंबे रूट पर भरेंगी उड़ान,

नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) की महिला पायलट अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कराने जा रही हैं। एयर इंडिया की पायलटों की टीम, जिसमें सभी महिलाएं हैं। दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर उड़ा भरने जा रही हैं। ये टीम उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरेगी। महिला पायलटों की यह टीम सैन फ्रैंसिस्को से अपना सफर शुरू करेगी और 16 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 9 जनवरी को बेंगलुरू पहुंचेगी। कैप्टन जोया अग्रवाल इस उड़ान की कमांडिंग अधिकारी हैं।

Air India women pilots set to script history by flying over North Pole on world longest air route

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया है कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने के लिए कौशल और अनुभव की आवश्यकता होती है और एयरलाइन कंपनियां इस मार्ग पर अपने सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी पायलटों को भेजती हैं। इस बार एयर इंडिया ने एक महिला कप्तान को सैन फ्रांस्सिको से बंगलुरू जाने के लिए ध्रुवीय मार्ग से यात्रा की जिम्मेदारी दी है। ये एक बड़ा मौका है और हम सबको अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।

कमांडिग अधिकारी कैप्टन जोया अग्रवाल ने इस मौके को लेकर कहा कि पहली बार पायलटों की ऐसी टीम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरेगी जिसमें केवल महिलाएं हैं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि मेरी टीम में कैप्टन पापागारी, आकांक्षा सोनावने और शिवानी मन्हास जैसी अनुभवी कैप्टन हैं। जिनका साथ होना बहुत फायदेमंद होगा।

कैप्टन जोया ने कहा कि वह 2013 में बोइंग-777 उड़ाने वाली सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी थीं। अब वह उत्तरी ध्रुव पर उड़ान की कमान संभालने वाली एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर बनेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुश्क्ल नहीं है। कई बार सामाजिक दबाव के चलते वो पीछे रह जाती हैं।

ये भी पढ़ें- राजीव लक्ष्मण ने डिलीट की रिया के साथ शेयर की तस्वीरें, कहा-अपने शब्दों के लिए माफी चाहता हूं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+