राजीव लक्ष्मण ने डिलीट की रिया के साथ शेयर की तस्वीरें, कहा-अपने शब्दों के लिए माफी चाहता हूं

नई दिल्ली। रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने रिया के शेयर की गई अपनी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। रिया के साथ एक बर्थडे पार्टी की तस्वीरें राजीव ने शेयर की थी। इनको शेयर करते हुए राजीव ने उनको 'माय गर्ल' लिखा था। जिसको लेकर कई तरह के कमेंट लोगों ने उनकी इन तस्वीरों पर किए थे। अबब राजीव लक्ष्मण ने तस्वीरों को डिलीट करते हुए माफी मांगी है।

राजीव ने मांगी माफी

राजीव ने मांगी माफी

राजीव लक्ष्मण ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है। उन्होंने कहा है, एक पोस्ट पर मैंने कुछ गैरजिम्मेदारा शब्दों (माय गर्ल) का इस्तेमाल कर दिया था। मुझे लगता है कि इसके चलते गैरजरूरी विवाद पैदा हुआ। रिया मेरी पुरानी दोस्त है। एक बार फिर उनसे मिलकर खुशी हुई। रिया को शुभकामनाएं।

बर्थडे पार्टी में पहुंची थी रिया

बर्थडे पार्टी में पहुंची थी रिया

रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपनी दोस्त वीजे अनुष्का दांडेकर की बर्थडे की पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने रोडीज जज राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में रिया काफी रिलेक्स और मस्ती के मूड में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को लोगों ने सुशांत की मौत से जोड़ते हुए राजीव पर कमेंट किए थे। इसके बाद उन्होंनेये तस्वीरें डिलीट कर दीं।

सुशांत की मौत के बाद मुश्किल से गुजरी हैं रिया

सुशांत की मौत के बाद मुश्किल से गुजरी हैं रिया

रिया चक्रवर्ती के ब्वॉयफ्रेंड सुशांत राजपूत ने बीते साल जून में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया। वहीं एनसीबी ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सितंबर में रिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक महीने बाद उनकी जमानत हुई। उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में खुद के मीडिया ट्रायल को लेकर भी रिया काफी नाराज दिखी थीं। ये वक्त उनके लिए काफी मुश्किल रहा। अब हालांकि रिया चक्रवर्ती बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: चिड़ियाघर से निकल कराची की सड़कों पर दौड़ा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+