इस्तीफा देकर वापस लेने वाले 48 पायलटों को एयर इंडिया ने रातोंरात किया बर्खास्त

नई दिल्ली: एयर इंडिया पहले से ही घाटे में चल रही थी, इस बीच कोरोना महामारी ने हालात और बिगाड़ दिए। जिस वजह से एयर इंडिया कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। साथ ही कई देशों में अपने ऑफिस को भी बंद कर दिया है। अब एयर इंडिया से 48 पायलटों को रातोंरात बर्खास्त किए जाने की खबर सामने आई है। जिस पर पायलट यूनियन ने एतराज जताया है। साथ ही सीएमडी और नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है।

13 अगस्त से सेवाएं समाप्त

13 अगस्त से सेवाएं समाप्त

जानकारी के मुताबिक पिछले साल इन पायलटों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंपनी के नियमानुसार उन्होंने 6 महीने के अंदर अपना इस्तीफा वापस ले लिया। जिस पर कंपनी ने उनके इस्तीफे की वापसी वाले प्रस्ताव को स्वीकर कर लिया और उनकी सेवाएं जारी रखीं, लेकिन अब उनको अचानक से बर्खास्त कर दिया गया। कंपनी के आदेश के मुताबिक बर्खास्त पायलटों की सेवाएं 13 अगस्त 2020 से समाप्त कर दी गई हैं।

कई पायलटों को नहीं मिली खबर

कई पायलटों को नहीं मिली खबर

कंपनी रातोंरात ऐसा फैसला लेगी ये किसी भी कर्मचारी को पता नहीं था। कुछ पायलट तो ऐसे थे, जिन्हें नौकरी जाने की खबर ही नहीं थी। जब वो एयरपोर्ट पर ड्यूटी के लिए पहुंचे तो साथी कर्मचारियों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। एयर इंडिया के इस फैसले पर पायलट यूनियन ने नाराजगी जताई है। साथ ही सीएमडी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है।

कई देशों में ऑफिस बंद

कई देशों में ऑफिस बंद

आपको बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया ने मिलान (इटली), स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम, डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, स्पेन की राजधानी मैड्रिड और वियाना में अपने ऑफिस बंद करने का फैसला लिया था। कंपनी के मुताबिक कोरोना संकट में यात्रियों की कमी और कई महीनों तक एयर सर्विस पर संकट की आशंका के बाद मैनेजमेंट ने इन पांच जगहों पर ऑफिस बंद करने का फैसला किया। कंपनी पहले भी अपने कुछ स्टाफ को बिना सैलरी के पांच साल तक जबरन छुट्टी पर भेजने की बात कह चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+