अहमदाबाद हादसे में 260 मौतों पर Air India का मखौल? प्लेन क्रैश के कुछ दिन बाद ऑफिस में 'लूंगी डांस'-VIDEO

Air India Office Party Video: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन AI-171 हादसे को अभी लोग ठीक से भूल भी नहीं सके थे, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसी बीच, एयर इंडिया का नया कारनामा सामने आ गया। 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के कुछ ही दिनों बाद एक ऑफिस पार्टी का आयोजन किया गया।

इस वीडियो ने पीड़ितों के परिजनों और जनता में भारी आक्रोश पैदा किया है। हालांकि, मामले की संवेदना को समझते हुए, ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदाता कंपनी AISATS (एयर इंडिया SATS) के चार वरिष्ठ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। आइए विस्तार से जाने कौन-कौन अफसर बाहर...

Air India Office Party Video

क्या है एयर इंडिया प्लेन AI-171 हादसा?

12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171) दुर्घनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 260 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री, भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक विश्‍वशकुमार रमेश (सीट 11A), जीवित बचा।

एयर इंडिया के कौन-कौन अफसर नाच रहे थे?

फाइनेंशियलएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून को AISATS (एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित एक डीजे पार्टी का वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अब्राहम जकारिया (Abraham Zachariah), चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO), और बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के जीएम संप्रीत कोटियन (Sampreeth Kotian) शामिल थे, नाचते हुए दिखाई दिए।

यह वीडियो तब वायरल हुआ, जब कई पीड़ित परिवार अपने प्रियजनों के शवों की पहचान और अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस असंवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखी गई, और लोगों ने इसे पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान की कमी बताया।

AISATS ने क्या कहा?

AISATS, जो एयर इंडिया लिमिटेड (टाटा समूह) और सिंगापुर की SATS लिमिटेड का 50-50% संयुक्त उद्यम है, ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा, 'हमें सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के बारे में पता है, जो दुर्भाग्यवश पूरी तरह संदर्भ से बाहर है। फिर भी, हम किसी भी भावनात्मक असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं।' कंपनी ने यह भी कहा कि वह फ्लाइट AI171 के पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ी है और इस व्यवहार को खिलाफ मानते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने और कई अन्य को चेतावनी जारी करने की कार्रवाई की है।

ब्लैक बॉक्स से खुलेगा फ्लाइट AI171 हादसे का राज

फ्लाइट AI171 में 151 भारतीय, 34 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई यात्री और 9 ग्राउंड स्टाफ शामिल थे। हादसे की जांच के लिए भारतीय, अमेरिकी और ब्रिटिश विशेषज्ञों की टीमें काम कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में इंजन फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स और अन्य सबूतों का विश्लेषण जारी है। गुजरात सरकार, एनडीआरएफ और फोरेंसिक टीमें शवों की पहचान और परिजनों को सौंपने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Air India प्लेन क्रैश: UN जांचकर्ता को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता, पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+