Air India प्लेन क्रैश: UN जांचकर्ता को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता, पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे!
Air India Crash Update News: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के दर्दनाक विमान हादसे की जांच को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक विमानन जांचकर्ता को जांच में शामिल होने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) ने उस जांचकर्ता को 'ऑब्जर्वर स्टेटस' यानी पर्यवेक्षक का दर्जा देने की मांग की थी, जो उस वक्त भारत में ही मौजूद था। लेकिन भारतीय अधिकारियों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।

यह कदम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि ICAO आमतौर पर तभी किसी हादसे की जांच में शामिल होता है, जब संबंधित देश खुद उससे मदद मांगे। इससे पहले ICAO ने 2014 में मलेशियाई विमान और 2020 में यूक्रेनी विमान हादसे की जांच में हिस्सा लिया था -और उन मामलों में जांच के लिए आमंत्रण मिला था।
ब्लैक बॉक्स से मिलेंगे जवाब
सरकार ने गुरुवार 27 जून को बताया कि ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया जारी है। इसमें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) की गहन जांच की जा रही है, जिससे हादसे की असली वजहों का पता लगाया जा सके।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के दो हफ्ते बाद जानकारी देते हुए बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 13 जून को ही एक उच्च स्तरीय टीम गठित कर दी थी। इसमें एविएशन मेडिसिन विशेषज्ञ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स के दोनों हिस्से - CVR और FDR - एक हफ्ते के भीतर बरामद कर लिए गए थे। एक हिस्सा 13 जून को क्रैश साइट की इमारत की छत से मिला था और दूसरा 16 जून को मलबे से निकाला गया।
एयर इंडिया प्लेन AI 171 हादसा
एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान फ्लाइट AI 171 लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद के एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स पर गिर गया। इस भयावह हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 241 यात्री विमान में सवार थे।
गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय मल्टी-डिसिप्लिनरी कमेटी इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है। इसका मकसद यह समझना है कि ऐसी दुर्घटनाएं क्यों होती हैं और भविष्य में इन्हें कैसे टाला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications