कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया को मिली प्लेन हाइजैक करने की धमकी
नई दिल्ली, 19 अगस्त। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट में स्थित एयर इंडिया के कार्यालय में बुधवार को प्लाइट हाइजैक को लेकर एक फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह फ्लाइट को हाइजैक करेगा। एयर इंडिया के ऑफिस में यह फोन कॉल बुधवार शाम 7 बजे आई। रिपोर्ट के अनुसार फोन करने वाला बंगाली भाषा में बोल रहा था और अपनी पहचान उसने प्रशांत बिस्वास बताई। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस धमकीभरे कॉल की अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। अभी तक एयर इंडिया की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बिधाननगर पुलिस स्टेशन पर इस बाबत जानकारी दी है, जिसके बाद धमकी देने वाले कॉलर की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर को ट्रेस कर लिया है, जिसे नंबर से एयर इंडिया के कार्यालय में कॉल की गई थी। जिसमे यह बात सामने आई है कि कॉल करने वाला नॉर्थ 24 परगना जिले के बोनगांव का है। वहीं से यह कॉल की गई थी। पुलिस के सूत्रों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लेकिन जांचकर्ता आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और इस बाबत जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications