5 दिनों तक 100 रुपये में मिलेगा एयर इंडिया का टिकट

नयी दिल्ली। अगर आप हवाई यात्रा का आनंद उठाना चाहते है, लेकिन मंहगे फ्लाइट टिकट की वजह से अपने मन को मारते आ रहे है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया आपका ये सपना पूरा करने जा रहा है। एयर इंडिया सिर्फ 100 रुपए में आपको हवाई टिकट मुहैया करवा रहा है।

air india

दरअसल एयर इंडिया पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइंस के अपने साथ विलय के दिन यानी 27 अगस्त को 'एयर इंडिया दिवस' के रुप में मनाएगी और इस मौके पर 5 दिनों के लिए 100 रुपये में टिकट बुकिंग की पेशकश कर रही है।

कब हुआ था विलय

देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी एयर इडिया का 27 अगस्त 2007 को इंडियन एयरलाइंस में विलय हो गया था और नई कंपनी का नाम एयर इंडिया ही रखा गया। कंपनी इस अवसर पर एयर इंडिया ऑफर के तहत 100 रुपये में टिकट की पेशकश कर रही है। हलांकि आपको बता दें कि इसमें टैक्स की राशी जुड़ी हुई नहीं है।

कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग 27 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकेगी। इसके लिए यात्रा अवधि 27 अगस्त से 30 सितंबर तक की होगी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी पहली बार एयर इंडिया दिवस मना रही है। इस मौके पर कंपनी के चुनिंदा कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+