Air India News: एयर इंडिया की बैंकॉक फ्लाइट में यात्री का अनियंत्रित व्यवहार, क्रू ने समय रहते संभाली स्थिति

Air India News: एयर इंडिया की दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट AI2336 में बुधवार(9 अप्रैल) को एक यात्री द्वारा अनियंत्रित व्यवहार किए जाने की पुष्टि हुई है। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि केबिन क्रू को उड़ान के दौरान यात्री की हरकतों की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

एयर इंडिया ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 9 अप्रैल 2025 को उड़ान AI2336 में केबिन क्रू को एक यात्री के अनुचित व्यवहार की जानकारी दी गई थी। हमारी क्रू टीम ने आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरी गंभीरता से स्थिति को संभाला और घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इस घटना में शामिल यात्री की पहचान के बारे में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Air India

क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया: एयर इंडिया

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट AI2336 के केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की सूचना दी गई थी। क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।

अनियंत्रित यात्री को चेतावनी देने के अलावा, हमारे क्रू ने एक पीड़ित यात्री को बैंकॉक में अधिकारियों के साथ शिकायत करने में मदद करने की पेशकश की, जिसे उस समय अस्वीकार कर दिया गया था। घटना का आकलन करने और अनियंत्रित यात्री के खिलाफ़ की जाने वाली कार्रवाई, यदि कोई हो, निर्धारित करने के लिए स्थायी स्वतंत्र समिति बुलाई जाएगी। एयर इंडिया ऐसे मामलों में DGCA द्वारा निर्धारित SOP का पालन करना जारी रखता है।"

बता दे कि हाल के वर्षों में एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइनों को भी उड़ानों में अनियंत्रित यात्रियों से निपटना पड़ा है। पिछले वर्ष अप्रैल में दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 को एक यात्री के हिंसक व्यवहार के कारण दिल्ली लौटना पड़ा था। उस मामले में आरोपी यात्री पर दो साल का उड़ान प्रतिबंध लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+