उचित दाम नहीं मिलने की वजह से एयर इंडिया को बेचने का फैसला वापस ले सकती है सरकार
नई दिल्ली। एयर इंडिया को कौन खरीदेगा इसको लेकर अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन सरकार फिलहाल इसके मोल भाव में लगी है और काम दाम में बोली लगने की वजह से एयर इंडिया को नहीं बेचने को लेकर फिर से विचार किया जा सकता है। एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि अगर सही कीमत नहीं मिलती है, तो एयर इंडिया को नहीं बेचने पर फैसले लिया जा सकता है।

एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे ने संवाददाताओं से कहा कि अगर निलामी में दाम अपर्याप्त पाया जाता है, तो सरकार बेचने या नहीं बेचने का अधिकार बरकरार रख सकती है।
सरकार इस दिसंबर के अंत तक एयर इंडिया के निजीकरण प्रक्रिया को बंद करने की योजना बना रही है। सरकार ने एयरलाइन के लिए एंटरप्राइज वैल्यू और एसेट वैल्यूर्स पर फैसला करने के लिए सलाहकारों को नियुक्त किया है।
काफी लंबे समय से एयर इंडिया घाटे में चल रही है, लिहाजा इसे देखते हुए सरकार यर इंडिया को बेचने के लिए किसी मजबूत और समृद्ध कंपनी की तलाश कर रही है। पिछले ही महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में एयर इंडिया को बेचने के लिए हरी झंडी दी थी, सरकार एयर इंडिया को बेचने की कोशिश करे। पिछली कई सरकारों ने एयर इंडिया को कर्ज से बाहर निकालने के लिए करोड़ो रुपए खर्च किए, बावजूद इसके एयर इंडिया सरकार के लिए घाटे का ही सौदा बनी हुई है।
बता दें कि सिंगापुर एयरलाइन्स, टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन्स, और जेट एयरवेज ने इंयर इंडिया को खरीदने के लिए रुचि दिखाई है। सरकार ने एयर इंडिया का 76 फीसदी हिस्सा और एयर इंडिया एक्सप्रेस को पूरी तरह एक ही खरीदार को बेचने का प्रस्ताव रखा है
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications