एयर इंडिया अब होगा प्राइवेट इंडिया

नई दिल्ली। एयर इंडिया की माली हालत को सुधारने के लिए इसे निजी हाथों में दिये जाने की तैयारी शुरु हो गयी है। ऐसे में एयर इंडिया की सेवाओं में बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है। केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के निजीकरण के संकेत दे दिये है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कब इसे निजी हाथों में दिया जायेगा।

air india

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि भविष्य में इस इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया को प्राइवेट कंपनी को सौंपने के कई सुझाव मिले हैं, हालांकि इसपर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं उड्डयन मंत्री ने यह भी कहा कि राज्यों की हेलीकॉप्टर कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी स्टॉक एक्सचेंज में लाया जाएगा जिससे कि इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके।

गजपति राजू ने कहा कि एयर इंडिया के भविष्य पर फैसला लेने के लिए एक कमेटी को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की बेहतरी और लागत को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटि ऑफ इंडिया सरकारी कंपनी है जिसके अंतर्गत 125 एयरपोर्ट है जिनमें 11 अंतर्राष्ट्रीय, 81 घरेलू और 8 कस्टम के एयरपोर्ट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+