Air India: यात्रियों को अब हजारों फीट ऊंचाई पर मिलेगा इंटरनेट, एयर इंडिया ने दिया Wi-Fi का गिफ्ट
Air India Wi-Fi: नए साल के मौके पर टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। एयर इंडिया ने अब 1 जनवरी 2025 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में वाई-फाई कनेक्टिविटी की सेवा शुरू कर दी है। अब यह सुविधा एयरबस ए350 और बोइंग 787-9 विमानों के साथ-साथ चुनिंदा एयरबस ए321neo विमानों पर शुरू की हैं।
एयरलाइन एयर इंडिया ने बुधवार को एलान किया कि वह देश की पहली ऐसी एयरलाइन बन गई है जिसने डोमेस्टिक फ्लाइट में इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी को देना शुरू किया है। इतना ही नहीं, इन-फ़्लाइट वाई-फ़ाई को लैपटॉप, टैबलेट और iOS या Android सिस्टम वाले स्मार्टफ़ोन जैसे डिवाइस का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है।

10,000 फ़ीट से ऊपर उड़ान भरते समय यात्री एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। यात्री सोशल मीडिया चेक कर सकेंगे। वहीं, इंटरनेट से जुड़ा काम कर सकेंगे। इसके अलावा अपने दोस्तों और परिजन को मैसेज कर सकेंगे। घरेलू मार्गों पर वाई-फाई की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पायलट कार्यक्रम के बाद की गई है।
यह परीक्षण एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और बोइंग बी787-9 विमानों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सुविधा एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर रूट पर पहले से ही दी जा रही है। लेकिन अब इसे डोमेस्टिक रूट पर पायलट प्रोजेक्ट प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया है।
एयर इंडिया ने उम्मीद जताई कि यात्रियों को यह सुविधा पसंद आएगी। आने वाले समय में एयर इंडिया का प्लान सभी यात्री विमानों में इस सर्विस को शुरू करने का है। एयरलाइनें यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं। हालांकि, पहले फ्लाइट में सुरक्षा कारणों से इंटरनेट सुविधा नहीं देती थीं।
लेकिन, अब टेक्नोलॉजी काफी एडवांस हो गई, जिससे यात्रियों को फ्लाइट में इंटरनेट कनेक्शन दिया जा सकता है। बता दें कि फ्लाइट में अपनी डिवाइस पर वाई-फाई एनेबल करें और वाईफाई सेटिंग पर जाएं। इसके बाद एयर इंडिया 'वाई-फाई' नेटवर्क सिलेक्ट करें। एक बार ब्राउजर में एयर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने पर अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें। यात्री इसके बाद फ्री इंटरनेट एक्सेस का आनंद लें सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Akasa Air: अकासा एयर के 2 निदेशकों को निलंबित करने का आदेश, DGCA का सख्त एक्शन












Click it and Unblock the Notifications