वीडिया- क्या होता अगर आसमान में टकरा जाते एयरइंडिया-इंडिगो के विमान

Air India Indigo aircrafts
कोलकाता। दिल्ली से बागडोगरा के हवाई रूट पर जमीन से 25 हजार फीट की ऊंचाई पर शुक्रवार को एयरइंडिया और इंडिगो के विमान आपस में टकराने से बच गये। इसके लिये देश को ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहिये, क्योंकि अगर यह हादसा हो जाता, तो 250 लोगों के घरों में मातम छा गया होता।

आखिर हुआ क्या?

शुक्रवार को 120 यात्रियों को लेकर एयरइंडिया की फ्लाइट 897 बंगाल के लिये उड़ी। दूसरी होर से बागडोगरा से दिल्ली के लिये इंडिगो की फ्लाइट 6E472 अपने साथ 130 यात्रियों को लेकर उड़ी। दोनों को एयर कंट्रोल रूम से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने के सिगनल मिल चुके थे। लेकिन करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद दोनों विमान बेहद करीब आ गये।

दोनों पायलटों की सूझबूझ के चलते समय रहते हादसा टल गया। यह घटना दोपहर एक बजे की है। इंडिगो के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों विमान ऑटो कंट्रोल मोड में उड़ रहे थे। जिस वक्त विमान करीब आने ही वाले थे, तभी विमान में लगे टीसीएस सिस्टम से अलर्ट आया और पायलटों ने अपनी-अपनी दिशाएं बदल दीं।

इस घटना पर ईश्वर का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ हम आपको ले चलते हैं अमेरिका में 1960 में हुए एक हादसे की ओर, जिसमें दो विमान हवा में टकरा गये थे। इस क्रैश का ग्राफ‍िक हाल ही में यूट्यूब पर प्रसारित किया गया है। इस वीडियो को देख आपकी भी रूह कुछ सेकेंड के लिये कांप उठेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+