जून 2025 बना Air India का काला महीना! हादसे में गई 260 जाने तो कहीं मौत को छूकर लौटी जिंदगियां, कब-कब हुई चूक?
Air India Flight Black Month June 2025: जून 2025 एयर इंडिया के इतिहास में काला महीना बनकर सामने आया है। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 260 लोगों की जान गई, तो वहीं कई उड़ानों में तकनीकी खामियों और लापरवाहियों ने एयरलाइन की विश्वसनीयता को कठघरे में ला खड़ा किया।
रखरखाव में चूक, पायलटों की गलतियां और संचालन संबंधी समस्याओं ने इस महीने को एयर इंडिया के लिए जून एक बुरे सपने से कम नहीं। आइए जानते हैं, जून 2025 में क्या-क्या घटनाएं हुईं? कहां और कब हुई चूक?

1. अहमदाबाद विमान हादसा: 12 जून 2025 क्या हुआ?
12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद मेघानी नगर के एक मेडिकल छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट शामिल थे। जमीन पर मौजूद करीब 20 लोगों की भी जान गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 260 हो गई। एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वकुमार रमेश की कहानी चमत्कार से कम नहीं है।
- मेडे कॉल: पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने टेकऑफ के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडे कॉल दी, जो गंभीर आपात स्थिति का संकेत थी। इसके बाद संपर्क टूट गया।
- हादसे की वजह: प्रारंभिक जांच में बर्ड स्ट्राइक, दोनों इंजनों का एक साथ फेल होना, तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों इंजनों का एक साथ फेल होना दुर्लभ है।
- ब्लैक बॉक्स: 13 और 16 जून को डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किए गए। इनके विश्लेषण से हादसे की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
- डीजीसीए की कार्रवाई: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू की, और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा के लिए समिति गठित की।
- टाटा का मृतकों के परिजनों को साथ: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
2. दिल्ली-वियना फ्लाइट में 900 फीट की गिरावट: 14 जून 2025क्या हुआ?
दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-187 (बोइंग 777) 14 जून को सुबह 2:56 बजे टेकऑफ के कुछ मिनट बाद 900 फीट नीचे गिर गई। विमान में स्टॉल और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी चेतावनियां सक्रिय हुईं, जिसमें 'डू नॉट सिंक' अलर्ट बार-बार बजा। पायलटों की त्वरित कार्रवाई से विमान स्थिर हुआ और नौ घंटे बाद वियना में सुरक्षित उतरा।
- चूक और जांच: दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया।
- डीजीसीए की कार्रवाई: फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच शुरू हुई, और एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख को तलब किया गया। मौसम, यांत्रिक खराबी या पायलट की त्रुटि की जांच की जा रही है।
- रखरखाव में लापरवाही: डीजीसीए के ऑडिट में एयर इंडिया के बेड़े में बार-बार रखरखाव में चूक और दोष सुधार में देरी की पुष्टि हुई।
3. दिल्ली-हांगकांग फ्लाइट में दरवाजा खुलने की घटना: 1 जून 2025 क्या हुआ?
दिल्ली से हांगकांग जा रही फ्लाइट AI-314 के दरवाजे का सील हजारों फीट की ऊंचाई पर ढीला हो गया और तेजी से भड़भड़ाने लगा, जिससे यात्री दहशत में आ गए। क्रू ने अस्थायी उपाय (पेपर नैपकिन जैसी सामग्री) से स्थिति को संभाला। यह घटना अहमदाबाद हादसे से पहले की थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
- चूक: इस घटना ने एयर इंडिया के रखरखाव और सुरक्षा प्रोटोकॉल की खामियों को उजागर किया। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसी गंभीर समस्या को अस्थायी उपायों से हल करना सुरक्षा के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।
4. दुबई-जयपुर फ्लाइट में तकनीकी खराबी: 13 जून 2025क्या हुआ?
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 (दुबई से जयपुर) 13 जून को शाम 7:25 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द हो गई। 150 से अधिक यात्रियों को पांच घंटे से ज्यादा समय तक विमान में बिना एयर कंडीशनिंग, पानी या भोजन के बैठना पड़ा। यात्रियों ने 'ना एसी, ना पानी, ना मदद' का आरोप लगाते हुए एयरलाइन के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
- चूक: तकनीकी खराबी और यात्रियों की असुविधा ने एयर इंडिया की ग्राहक सेवा और परिचालन क्षमता पर सवाल उठाए।
5. अन्य तकनीकी खामियों से उड़ानें रद्द!
- जयपुर में उड़ान रद्द: 13 जून को जयपुर में एक अन्य फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द हुई।
- थाईलैंड से आपात लैंडिंग: 13 जून को थाईलैंड से भारत आ रही एक फ्लाइट को बम की धमकी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
- ऑक्सीजन सिलेंडर की चूक: दो कैप्टनों ने खराब ऑक्सीजन सिलेंडर की शिकायत की थी, जिसके बाद डीजीसीए ने नोटिस जारी किया। फिर भी, एयरलाइन ने उड़ानें जारी रखीं।
- विमान में कॉकरोच: एक फ्लाइट में भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना वायरल हुई, जिसने स्वच्छता मानकों पर सवाल उठाए।
- उड़ान रद्दीकरण: अहमदाबाद हादसे के बाद, एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें रद्द कीं और 16 अन्य मार्गों पर सेवाएं कम कीं। 12 से 23 जून के बीच 85 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 66 बोइंग 787 मॉडल की थीं।
6. डीजीसीए का सख्त रुख और ऑडिट
23 जून 2025 को डीजीसीए ने गुरुग्राम में एयर इंडिया के मुख्यालय पर व्यापक ऑडिट शुरू किया। इसमें उड़ान संचालन, शेड्यूलिंग, रोस्टरिंग और एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (IOCC) की जांच शामिल थी। ऑडिट में बार-बार रखरखाव में चूक और दोष सुधार में देरी की पुष्टि हुई। डीजीसीए ने एयरलाइन को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी।
Air India पर बढ़ता दबाव
जून 2025 की इन घटनाओं ने टाटा समूह द्वारा 2021 में अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया की प्रगति को झटका दिया। बेड़े के विस्तार और सेवाओं में सुधार के बावजूद, बार-बार तकनीकी खामियां और सुरक्षा चूक ने यात्रियों का भरोसा तोड़ा। डीजीसीए और AAIB की जांच से परिचालन प्रोटोकॉल में बड़े बदलाव की उम्मीद है।
(सोर्स- मीडिया इनपुट्स)
ये भी पढ़ें- Air India एक बार फिर बन जाता उड़ता 'ताबूत'! 900 फीट नीचे गिरी फ्लाइट, जानें कैसे टला बड़ा हादसा?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications