पटना एयरपोर्ट पर एयरइंडिया की फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी 124 यात्री सुरक्षित

पटना। बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। एयर इंडिया की दिल्ली जानेवाली फ्लाइट AI 410 पक्षी से टकरा गयी। इससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर हुई घटना के बाद क्रू लॉबी में हड़कंप मच गया। सावधानी बरतते हुए पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया। विमान में 124 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ने दोपहर 2 बजे उड़ान भरी थी।

Air India

घटना में विमान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विमान को खड़ा कर क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच जारी है। विमान से पक्षी के टकराने की घटना से एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वही इस मामले में पटना एयरपोर्ट के निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग तकनीकी खराबी के चलते कराई गई थी। पायलट ने अपनी रिपोर्ट में बर्ड हिट की जिक्र नहीं किया है। यह तकनीकी समस्या के चलते लैंड करवाई गई है।

इससे पहले 16 जून को पटना एयरपोर्ट पर दो-दो बर्डहीट की घटना हुई थी। सुबह में स्पाइस जेट की मुंबई से आने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 376 लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई थी वहीं शाम 5.30 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट की भी एक पक्षी से टक्कर हो गई थी। हालांकि दोनों विमानों के पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+