'पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे', पायलट सुमित सभरवाल का ATC को भेजा आखिरी मैसेज आया सामने
Ahmedabad Air India plane crash: 'मेडे (MAYDAY), मेडे, मेडे... थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।' ये वो आखिरी मैसेज है, जो एयर इंडिया फ्लाइट AI171 क्रैश होने के चंद सेकेंड पहले विमान के पायलट सुमित सभरवाल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा था। 4-5 सेकेंड में सुमित सभरवाल ने अपना मैसेज तो ATC को भेजा दिया था...लेकिन इसके बाद जब फौरन ATC ने कॉल्स किए तो...उनको कोई जवाब नहीं मिला। संभावना है कि उस वक्त तक विमान नीचे गिरने लगा था।
कैप्टन सुमीत सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट-इन-चार्ज थे। अपनी जान गंवाने वालों में कैप्टन सभरवाल भी शामिल थे, जो एक अनुभवी पायलट थे। उनके पास 8,200 उड़ान घंटे का एक्सपीरियंस था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA) के मुताबिक सुमित सभरवाल ने मेडे (MAYDAY) कॉल दिया था। लेकिन विमान टेकऑफ करते हुए अचानक क्रैश हो गई थी। विमानन मंत्रालय ने 14 जून को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के पायलट ने दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर ATC आखिरी रेडियो संदेश भेजा था, जिसमें वो 'मेडे, मेडे, मेडे...' कह रहे थे।

MAYDAY कॉल एक पायलट तब देता है, जब उसे कोई इमरजेंसी की सूचना देनी होती है। MAYDAY एक इमरजेंसी सिग्नल होता है। पायलट इसे तब देता है, जब विमान को बहुत गंभीर खतरा होता है और तुरंत मदद की जरूरत होती है।
MAYDAY कॉल कब दी जाती है?
- पायलट इन परिस्थितियों में MAYDAY कॉल देता है, इंजन फेल हो जाए, विमान में आग लग जाए, तेज टकराव या क्रैश की आशंका हो
- कॉकपिट में ऑक्सीजन या अन्य सिस्टम फेल हो जाएं या हाईजैक या आतंकवादी हमला हो।
- MAYDAY क्यों जरूरी है? जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को MAYDAY कॉल मिलती है, वे उस विमान को तुरंत प्राथमिकता देते हैं। एयरपोर्ट और राहत टीमें एक्टिव हो जाती हैं। MAYDAY शब्द फ्रेंच के "m'aider" से आया है, जिसका मतलब होता है - "मदद करें!"
- MAYDAY कॉल कैसे दी जाती है? पायलट रेडियो पर तीन बार बोलता है: "MAYDAY, MAYDAY, MAYDAY" इसके बाद वो बताता है कि विमान को क्या दिक्कत है और वो कहां है।
कैप्टन सुमीत सभरवाल के दोस्त बोले- वो एक बेहतरीन पायलट था
कैप्टन सुमीत सभरवाल के पारिवारिक मित्र संजीव पई ने कहा,
''मैं एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर हूं और मैंने एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ हर तरह की परिस्थिति में काम किया है। कैप्टन सुमीत एक बहुत अच्छे और अनुभवी पायलट थे। उनकी मृत्यु एयर इंडिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह बहुत शांत और शांतिपूर्ण व्यक्ति थे, एक बेहतरीन पायलट थे। उनके बारे में कभी कोई शिकायत नहीं थी - वह अपने व्यवहार और लोगों के साथ व्यवहार दोनों में बहुत पेशेवर थे।''
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी












Click it and Unblock the Notifications