Air India Plane Crash: क्या फ्लाइट सिस्टम फेल हुआ? एविएशन मंत्री बोले-सभी 34 ड्रीमलाइनर विमान होंगे चेक
Aviation Minister Ram Mohan Naidu: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भयावह विमान हादसे पर शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने DGCA मुख्यालय, नई दिल्ली से प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति वे व्यक्तिगत रूप से संवेदना रखते हैं और इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
Ahmedabad plane crash 2025: अहमदाबाद हादसे का पूरा घटनाक्रम
मंत्री के मुताबिक, एयर इंडिया की यह निर्धारित उड़ान थी जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड में, जब विमान महज़ 650 फीट की ऊंचाई पर था, उसने अचानक ऊंचाई खोनी शुरू कर दी। उसी वक्त पायलट की ओर से 'मेडे कॉल' (आपात संकेत) दी गई, जिसके बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया।

Air India plane crash investigation: एयर इंडिया विमान हादसे का स्थान और कार्रवाई
विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से महज 2 किमी दूर मेधानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस फ्लाइट को कैप्टन सुमित सभरवाल और क्लाइव सुन्दर उड़ा रहे थे। यह विमान पहले पेरिस से दिल्ली और फिर दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान पूरी कर चुका था। रनवे को दोपहर 2:30 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया था। शाम 5 बजे रनवे को सीमित संचालन के लिए खोला गया और शाम 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
#WATCH | Delhi: #AhmedabadPlaneCrash | Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu says "The last two days have been, very difficult. The accident that happened near Ahmedabad airport shook the entire nation. My deepest condolences to all the families who have lost… pic.twitter.com/hiSTI4L4gX
— ANI (@ANI) June 14, 2025
AI 171 विमान हादसे की जांच और सुरक्षा कदम
मंत्री ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि "AAIB ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण कर रही है और हम उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह समिति न केवल हादसे की तह तक जाएगी, बल्कि देश की उड्डयन सुरक्षा को दोबारा मजबूती से लागू करने के उपाय भी सुझाएगी।

मंत्री राम मोहन नायडू की भावुक अपील
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री नायडू ने कहा कि "मैं इस दर्द और पीड़ा को व्यक्तिगत रूप से समझता हूं क्योंकि मैंने अपने पिता को एक सड़क हादसे में खोया था। हमने पोस्ट-क्रैश सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया है। मंत्रालय इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहा है।" उन्होंने दोहराया कि सरकार का पूरा फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों से बचा जा सके।
How many Dreamliner planes in India: भारत में कितने ड्रीमलाइनर?
प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि भारत में कुल 34 Boeing 787 Dreamliner विमान हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि इन विमानों की मौजूदा तकनीकी स्थिति और रखरखाव मानकों में कोई खामी तो नहीं है। बता दें कि ड्रीमलाइनर विमानों का इतिहास रहा है कि इनमें कभी कोई हादसा नहीं हुआ।अहमदाबाद एयर इंडिया की लंदन जो रही फ्लाइट का हादसा ड्रीमलाइनर का पहला हादसा माना जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि हादसे के मद्देनज़र, DGCA को इन सभी विमानों की विस्तृत निगरानी (extended surveillance) का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में सुरक्षा के लिए सख्त मानक हैं, लेकिन हमें लगा कि 787 सीरीज़ पर अतिरिक्त निगरानी की जरूरत है,"
उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन
गृह सचिव की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। समिति को 3 महीने के भीतर जांच रिपोर्ट देनी है। यह समिति हादसे की हर थ्योरी की जांच करेगी।
AAIB तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। "AAIB ब्लैक बॉक्स की जांच कर रही है। हम किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतेंगे। जहां सुधार की जरूरत है, वह बिना किसी हिचकिचाहट के किया जाएगा।"
तीन बिंदुओं में रिपोर्ट देगी टीम
- हादसे के पीछे की संभावित तकनीकी व मानवीय त्रुटियों की जांच
- उड्डयन सुरक्षा में सुधार के लिए सुझाव
- पीड़ितों के परिजनों को राहत पहुंचाने में उठाए गए कदमों की समीक्षा












Click it and Unblock the Notifications