गोरखपुर से दिल्ली के लिए हवाई उड़ान की शुरूआत
लखनऊ। काफी समय से सीधे दिल्ली के लिए हवाई उड़ान से वंचित रहने वाला गोरखपुर अब जल्द ही मुख्यधारा में होगा। कई साल बाद गोरखपुर से दिल्ली के लिए हवाई उड़ान शुरू होने जा रहा है। एयर इंडिया ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा शुरू करेगी।

एयर इंडिया ने शुरूआती तौर पर अपने विमान में साठ सीट का प्रावधान रखा है। जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच प्रथम उड़ान भरी जाएगी। इसके अलावा विमान के रूट का विस्तार कुछ दिन बाद किया जा सकता है।
अगर यह प्रयोग सफल रहा तो मुंबई-नई दिल्ली-गोरखपुर को जोड़ा जाएगा। नागरिक उड़डयन मंत्रालय ने इस नई सेवा को हरी झंडी दे दी है।
गौरतलब है कि 22 वर्ष पहले एयर इंडिया ने नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच विमान सेवा शुरू की थी। यह सेवा काफी दिनों तक चली, लेकिन बाद में बंद कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications