Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टेकऑफ के वक्त विमान में फटा मोबाइल, एयरइंडिया फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Mobile blast in Air India flight: एयर इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, जब एक पैसेंजर के मोबाइल फोन की बैटरी फट गई।

फ्लाइट के टेकऑफ के समय यात्री का मोबाइल फट गया था, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान की लैंडिंग कराई गई।

Air India flig

जानकारी के मुताबिक, एयरइंडिया की फ्लाइट संख्या-470 में ये हादसा हुआ। इस फ्लाइट ने उदयपुर से दिल्ली के लिए दोपहर एक बजे उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक यात्री के मोबाइल की बैटरी फट गई। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की कुल संख्या 140 थी।

फोन की बैटरी फटने का धमाका इतना तेज था कि प्लेन में बैठे सारे यात्री डर गए। इसके बाद सारे क्रू मेंबर्स इकट्ठा हुए और फिर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+