Air India हादसे पर झूठी रिपोर्टिंग! पायलट फेडेरेशन ने 2 बड़े मीडिया संगठन को भेजा नोटिस

Ahmedabad Air India Crash Update: अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट AI‑171 के 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों The Wall Street Journal और Reuters की रिपोर्टिंग पर विवाद गहरा गया है। भारतीय पायलटों की संस्था Federation of Indian Pilots (FIP) ने इन दोनों मीडिया संगठनों को लीगल नोटिस भेजकर उनकी रिपोर्टिंग को गलत और "मानहानि कारक" बताया है।

संस्था ने माफी मांगने और रिपोर्ट को गलत साबित करने की मांग की है। भारत की Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई Air India Flight AI-171 के दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच टेकऑफ के कुछ ही समय बाद "Run" से "Cutoff" हो गए थे।

air-india-fip-sends-legal-notice-foreign-media

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग के मुताबिक, एक पायलट ने जब पूछा कि ईंधन क्यों बंद किया गया, तो दूसरे पायलट ने कहा कि उसने ऐसा नहीं किया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्विच किसने बंद किए और न ही किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराया गया है।

WSJ और Reuters ने क्या छापा?

The Wall Street Journal ने कुछ अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह दावा किया कि कप्तान ने जानबूझकर फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद किए थे। इस बात को Reuters ने भी अपनी रिपोर्ट में दोहराया, जिससे यह धारणा बनी कि हादसे के लिए पायलट जिम्मेदार हैं।

FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कहा, "रिपोर्ट में कहीं भी यह नहीं लिखा गया है कि फ्यूल स्विच पायलट की गलती से बंद हुए। WSJ और Reuters ने रिपोर्ट को सही से नहीं पढ़ा और झूठी बात फैलाई। हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।"

पायलटों की दूसरी संस्था Airline Pilots' Association of India (ALPA-I) ने भी मीडिया से संयम बरतने और बिना पुष्टि के रिपोर्टिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स भारत की विमानन प्रणाली और यात्रियों के विश्वास को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

AAIB ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को लगाई फटकार

AAIB ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से आग्रह किया कि पीड़ितों के परिवारों की भावनाओं का सम्मान करें और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जांच अब भी प्रारंभिक चरण में है और किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अमेरिकी एजेंसी National Transportation Safety Board (NTSB) जो कि अमेरिका में विमान दुर्घटनाओं की जांच करती है, उसने भी मीडिया रिपोर्ट्स की आलोचना की है।

NTSB की चेयरपर्सन जेनिफर होमेंडी ने कहा, "Air India 171 हादसे को लेकर हालिया मीडिया रिपोर्ट्स जल्दबाज़ और अटकलबाज़ी पर आधारित हैं। भारत की AAIB ने अभी केवल प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। ऐसी जांचों में समय लगता है। हम AAIB के सार्वजनिक बयान का समर्थन करते हैं और जांच में सहयोग जारी रखेंगे।"

एयर इंडिया हादसे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग ने एक बार फिर मीडिया की जवाबदेही और सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत की जांच एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय साझेदार दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, और झूठी रिपोर्टिंग से न केवल परिवारों को दुख होता है, बल्कि पूरी प्रणाली की साख को भी चोट पहुंचती है। अब देखना यह होगा कि WSJ और Reuters इस कानूनी नोटिस का क्या जवाब देते हैं और क्या वे सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+