एयर इंडिया के कमांडर अब यात्रियों से कहेंगे जय हिंद
नई दिल्ली। एयर इंडिया में सफर करने वाले यात्रियों से मिलने वाली शिकायतों से निपटने का एयर इंडिया ने नया तरीका ढूंढ निकाला है। एयर इंडिया के कर्मचारी अब यात्रियों के भीतर राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाने के लिए जय हिंद कहकर स्वागत करेगी। नशे में धुत एयर इंडिया यात्री ने फ्लाइट की सीट पर ही किया पेशाब

एयर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी की माने तो अब उड़ान से पहले फ्लाइट कमांडर लोगों को जयहिंद करकर संबोधित करेंगे। फ्लाइट कैप्टन कई बार यात्रियों से बात करते हैं ऐसे में उडा़न की शुरुआत और अंत में वह जय हिंद शब्द का इस्तेमाल करेंगे।
एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को यात्रियों से अच्छे से बात करने और भद्र रहने को कहा है। यही नहीं कर्मचारियों से चेहरे पर मुस्कान के साथ यात्रियों से बात करने को कहा है। लोहानी ने अपने संदेश में कहा है कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। खासकर कि ऐसे समय में जब एयर इंडिया फाइनेंसियल क्राइसिस के दौर से गुजर रहा है।
हाल के समय में उड़ान के समय में कर्मचारियों के खराब व्यवहार और खाने की गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायत सामने आयी थी। यही नहीं एयरपोर्ट पर विमान की उड़ान में विलंब के समय में 30 मिनट से अधिक की देरी होने पर एयरपोर्ट मैनेजर और स्टेशन मैनेजर को मौके पर यात्रियों के बीच पहुंचना होगा और उन्हें इस बारे में सूचना देनी होगी। यही नहीं कर्मचारियों को यात्रियों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications