Air India-बोइंग डील के बाद PM मोदी ने जो बिडेन के साथ फोन पर की बात, अंतरिक्ष-रक्षा समेत इन मुद्दों पर चर्चा
पीएम मोदी और जो बिडेन ने दोनों देशों के बीच जीवंत और पारस्परिक रूप से लाभप्रद लोगों के संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

PM Modi Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान भारत-अमेरिका ने व्यापक वैश्विक सामरिक भागीदारी पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हाल ही में वाशिंगटन डीसी में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पहल की पहली बैठक का स्वागत किया। अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की गहरी इच्छा व्यक्त की।
पीएम मोदी और जो बिडेन ने दोनों देशों के बीच जीवंत और पारस्परिक रूप से लाभप्रद लोगों के संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही दोनों नेताओं ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारत की चल रही G20 अध्यक्षता के दौरान संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।
एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी एयरबस के साथ 250 एयक्राफ्ट की डील साइन करने के कुछ ही घंटे बाद एक और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 220 विमानों का समझौता किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बोइंग के साथ हुए इस सौदे को 'ऐतिहासिक समझौता' बताया है। बोइंग के साथ हुई इस डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे और मजबूत होंगे।
Recommended Video

जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया और बोइंग की डील से अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि इसमें अहम बात ये है कि इन नौकरियों के लिए अधिकतर लोगों को 4 साल की कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होगी। जो बाइडेन ने कहा कि ये डील अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है। जो बाइडेन ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के साथ मिलकर वे भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि दोनों देश साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि एयर इंडिया के टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद से ही इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने फ्रेंच कंपनी एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग संग एयरक्राफ्ट खरीदने की डील की है। इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा एविएशन डील बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोइंग के साथ 220 एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए हुआ सौदा 34 अरब डॉलर का है। इसके साथ ही एअर इंडिया के पास बोइंग से 70 विमान और खरीदने का ऑप्शन भी है। ऐसे में ये पूरी डील लगभग 46 अरब डॉलर की हो जाएगी। टाटा एयरलाइंस की दोनों कंपनियों के साथ हुए सौदे को जोड़ दें तो इसे 100 अरब डॉलर से भी अधिक का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur: सांसद खेल स्पर्धा के समापन में वर्चुअली शामिल होगें पीएम मोदी, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications