Gorakhpur: सांसद खेल स्पर्धा के समापन में वर्चुअली शामिल होगें पीएम मोदी, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
गोरखपुर में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा का 16 फरवरी को समापन होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी वर्चुअली शामिल होगें जबकि सीएम योगी कार्यक्रम में मौजूद रहेेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर में 27 जनवरी से चल रहे सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ का 16 फरवरी को रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में समापन होगा। समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रुप से शामिल होंगे। जबकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सांसद रवि किशन ने सभी नागरिकों,खिलाड़ियों से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है ताकि खेल व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा सके।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खेल व खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में पूरे देश में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। गोरखपुर में 27 जनवरी से हो रहे इस समारोह का 16 फरवरी को समापन होगा । देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के सीएम दोनों इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। आप सभी गोरखपुरवासियों,खिलाड़ियों व अन्य जिलों के लोग भी अपनी उपस्थिति देकर खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाने का काम करें।
सांसद ने कहा कि इस खेल स्पर्धा का पांचो विधानसभाओं में शानदार प्रदर्शन रहा। सभी विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों ने सराहनीय प्रयास कर इसे सफल बनाया है। विधानसभावार हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय व ग्रामीण खिलाड़ियों को बढ़ावा मिला है। उन्हें एक प्लेट फार्म मिला है खुद को साबित करने का। इस स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ी देश स्तर पर अपनी नई पहचान बना सकते हैं।
सांसद ने कहा कि जो वनटांगिया समुदाय किसी समय में समाज की मुख्य धारा से वंचित था आज मुख्य धारा में जुड़ चुका है। खेल स्पर्धा में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अवसर दिया गया। जिसके माध्यम से वह बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। आज गोल्ड मेडल की संख्या बढ़ी है। देश के खिलाड़ी विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश में सीएम योगी के प्रयासों से खिलाड़ियों का भविष्य बेहतर हुआ है। उन्हें खेल के सभी संसाधन आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications