एयर इंडिया की फ्लाइट AI-467 डैमेज, दिल्ली से विजयवाड़ा के लिए भरी थी उड़ान
Recommended Video
Air India Flight जब Thunderstorm की चपेट में आई, आसमान में हुआ ये हाल, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली से विजयवाड़ा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-467 शनिवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज तूफान की वजह से विमान क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की वजह से विमान के चालक दल को चोटें आईं। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक एयर इंडिया की एईआई-467 ने दिल्ली से विजयवाड़ा जाने के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान तेज आंधी आने की वजह से फ्लाइट क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से यात्रियों की जान सांसत में आ गई और हड़कंप मच गया।
हालांकि इस दौरान किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई.,लेकिन उड़ान चालक दलों को चोटें आई। उनका इलाज विमान में ही किया गया। एयर इंडिया ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications