सबसे अमीर डॉक्टर की दरियादिली: एयर इंडिया हादसे में मारे गए 4 फ्रंटलाइन हीरोज़ के परिवारों को देंगे 6 करोड़ रु
Shamsheer Vayalil Air India AI-171 Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने यह जता दिया कि जीवन में कभी भी, किसी के साथ कुछ भी हो सकता है। इस हादसे के बाद कई लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की और बिना किसी आग्रह के मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ऐसे ही लोगों में एक नाम है डॉक्टर शमशीर वायलिल का, जो इस विमान हादसे में मारे गए चार फ्रंटलाइन हीरोज़ के परिजनों को 6 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देंगे।
डॉ. शमशीर वायलिल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "वे भविष्य के फ्रंटलाइन हीरो थे। मानव, आर्यन, राकेश और जयप्रकाश अपनी जान गंवाने के बजाय जान बचाने की तैयारी कर रहे थे। AI-171 दुर्घटना ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनके परिवारों और प्रभावित अन्य लोगों की सहायता के लिए ₹6 करोड़ देने का संकल्प लिया। मेडिकल हॉस्टल में रहने के कारण, ये तस्वीरें दर्दनाक रूप से जानी-पहचानी लगीं। यह इशारा व्यक्तिगत है-उन छात्रों के साथ जो कभी सेवा नहीं कर सके और उन परिवारों के साथ जो अब उनकी यादों को आगे बढ़ा रहे हैं।"

कौन हैं डॉक्टर शमशीर वायलिल?
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: डॉ. शमशीर वायलिल का जन्म 11 जनवरी 1977 को केरल के कोझिकोड में हुआ था। उनके पिता हाशिम पोख्किनारी और मां मरियम बरक्कूल थीं। उन्होंने एमबीबीएस कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर से और एमडी (रेडियोलॉजी) श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज, चेन्नई से प्राप्त किया।
पेशेवर शुरुआत और मेडिकल करियर: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अबू धाबी के शेख खलीफा मेडिकल सिटी में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में की। इसके बाद 2007 में नौकरी छोड़कर अबू धाबी में LLH Hospital की स्थापना की, जिससे उनकी हेल्थकेयर एंटरप्रेन्योरशिप की नींव पड़ी।

VPS Healthcare और Burjeel Holdings: वर्तमान में वे अबू धाबी स्थित VPS Healthcare और Burjeel Holdings के चेयरमैन हैं। उनके नेतृत्व में 20 से अधिक अस्पताल, 125+ हेल्थ सेंटर्स और 13,000+ कर्मचारियों का नेटवर्क काम कर रहा है। उनका पोर्टफोलियो Ziva, Keita, LifePharma, और Lakeshore Hospital जैसे संस्थानों तक फैला है।
सम्मान और वैश्विक पहचान: 2014 में उन्हें भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीय सम्मान मिला। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से मानद डॉक्टरेट प्राप्त की और संयुक्त राष्ट्र द्वारा GPF ह्यूमेनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। 2018 में वे बिल गेट्स की 'Giving Pledge' पहल से जुड़े, जिससे वे वैश्विक परोपकारी मंच का हिस्सा बने।
परोपकार और समाज सेवा: डॉ. शमशीर ने कई आपात स्थितियों में सहायता दी है-2023 के तुर्की-सीरिया भूकंप में AED 5 मिलियन का दान किया और 2022 की '1 Billion Meals' पहल में योगदान दिया। भारत में प्रवासी भारतीयों के ई-वोटिंग अधिकारों के समर्थन में उन्होंने संसद स्तर पर प्रभाव डाला।
निजी जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनकी पत्नी शबाना अली, लुलु ग्रुप के चेयरमैन एम.ए. युसुफ अली की पुत्री हैं। दंपती के चार बच्चे हैं। निजी जीवन में वे परिवार के प्रति समर्पित हैं और सार्वजनिक जीवन में स्वास्थ्य, न्याय और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हैं।
कुल संपत्ति और वैश्विक स्थिति: Forbes.com के अनुसार, डॉ. वायलिल की नेटवर्थ $1.8 बिलियन है, जो भारतीय रुपयों में करीब 15,651 करोड़ (156.51 अरब) होती है। वे यूएई और ओमान दोनों देशों के गोल्डन वीज़ा धारक हैं और मध्य-पूर्व में भारतीय मूल के सबसे सफल हेल्थकेयर उद्यमियों में शुमार हैं।
एयर इंडिया AI‑171 हादसे का संक्षिप्त विवरण
तारीख: 12 जून 2025
स्थान: अहमदाबाद एयरपोर्ट, टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद
विमान: एयर इंडिया बोइंग 787‑8 ड्रीमलाइनर (VT‑ANB)
उड़ान: अहमदाबाद से लंदन गैटविक (AI‑171)
हादसा: विमान 625 फीट की ऊंचाई से गिरा और मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया
मृत्यु: 230 यात्री + 11 क्रू मेंबर = 41 मौतें, हॉस्टल में मौजूद 4 MBBS स्टूडेंट समेत 34 और लोग मारे गए
बचाव: केवल एक व्यक्ति, विश्वास कुमार रमेश, चमत्कारिक रूप से जीवित बचा
जांच एजेंसी: AAIB, DGCA, अमेरिकी और ब्रिटिश तकनीकी टीमें
किसने कितना मुआवजा दिया?
Tata Group ने ₹1 करोड़ रुपए प्रत्येक मृतक के परिजन को, Air India ने ₹25 लाख रुपए अतिरिक्त अंतरिम सहायता (प्रत्येक परिवार को) और डॉ. शमशीर वायलिल ₹6 करोड़ रुपए 4 मेडिकल स्टूडेंट्स के परिजन को, निजी सहयोग।
यह भी पढ़ें- क्या एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में पायलट ने हड़बड़ी में चालू इंजन को कर दिया था बंद? प्लेन क्रैश की असली वजह












Click it and Unblock the Notifications