Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air Asia: पक्षी से टकराई भुवनेश्वर से पुणे जाने वाली फ्लाइट, बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग

पक्षी से टकराते ही फ्लाइट को तुरंत भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे के बाद एयर एशिया ने कहा कि हमारे सभी यात्री सुरक्षित हैं। हमलोग सभी गेस्टों को अटेंड कर रहे हैं।

पक्षी से टकराई भुवनेश्वर से पुणे जाने वाली फ्लाइट, आपातकालीन लैंडिंग

Air Asia Flight Emergency Landing: भुवनेश्वर से पुणे जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। समय रहते फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। भुवनेश्वर से पुणे जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान का आकलन किया जा रहा है।

पक्षी से टकराते ही फ्लाइट को तुरंत भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे के बाद एयर एशिया ने कहा कि हमारे सभी यात्री सुरक्षित हैं। हमलोग सभी गेस्टों को अटेंड कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले 26 फरवरी 2023 को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक बयान में कहा कि सूरत से दिल्ली जा रही इंडिगो की A320 विमान VT-IZI ऑपरेटिंग फ्लाइट 6E-646 उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गई थी। जिसके तुरंत बाद उसे अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया था।

Recommended Video

    Air Asia की Flight से टकराया पक्षी, Kolkata से Lucknow जा रही थी फ्लाइट | वनइंडिया हिंदी

    खबरों के मुताबिक, जब पक्षी विमान से टकराया था, तब N1 कंपन 4.7 यूनिट था। हालांकि, विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। नागरिक उड्डयन नियामक ने बताया था कि विमान की लैंडिंग के बाद जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि नंबर 2 इंजन पंखे के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गये थे।विमान से किसी भी तरह के पक्षी के एकदम से टकराने को बर्ड स्ट्राइक, बर्ड इंजेशन (इंजन में फंस जाने के लिए), बर्ड हिट या बर्ड एयरक्राफ्ट स्ट्राइक हैजर्ड (BASH) भी कहा जाता है।

    इस तरह की घटना विमान से सफर करने वालों के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए जब भी कोई विमान किसी पक्षी से टकराता है तो उसे तुरंत जांच के लिए रनवे पर लौटना पड़ता है। ऐसी घटनाएं तब ज्यादा होती हैं जब कोई पक्षी विंडस्क्रीन से टकराता है या जेट विमान के इंजन में फंस जाता है। पक्षी के विंडस्क्रीन या विंडो से भी टकराने पर क्रैक होने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में भी विमान को तुरंत लैंड कराना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके विमान को रनवे पर लौटाना जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें- एयर इंडिया पेशाब मामला: पायलट के लाइसेंस का निलंबन रहेगा जारी, DGCA ने खारिज की याचिका

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+