एयर इंडिया पेशाब मामला: पायलट के लाइसेंस का निलंबन रहेगा जारी, DGCA ने खारिज की याचिका
Air India urination case: एयर इंडिया के पायलट का लाइसेंस डीजीसीए ने तीन महीने के लिए निलंबित किया था। उसे रद्द करने की याचिका खारिज हो गई।

Air India News Update: एयर इंडिया पेशाब मामले में पायलट को राहत नहीं मिली है। डीजीसीए ने उसके लाइसेंस का निलंबन रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। हालांकि नियामक के इस फैसले से पायलट यूनियन भी नाराज हैं, क्योंकि देश के पांच बड़े एयरलाइन यूनियन ने पायलट का समर्थन किया था। इसके बाद भी डीजीसीए ने अपना फैसला वापस नहीं लिया।
दरअसल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक शख्स ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। शुरूआत में पायलट और एयरलाइन ने इस मामले को अपने स्तर पर सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बाद में इस पर जमकर विवाद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया। डीजीसीए ने एयरलाइन के इन-फ्लाइट सेवाओं के निदेशक पर भी 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
बाद में पांच एयरलाइन यूनियन इंडियन पायलट्स गिल्ड (IPG), इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA), एयर इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन्स (AIEU), ऑल इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन (AICCA) और एयर कॉर्पोरेशन एम्प्लॉइज यूनियन (ACEU) के साथ-साथ एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने पायलट का समर्थन किया। साथ ही पायलट के निलंबन को वापस लेने के लिए डीजीसीए को एक संयुक्त याचिका भेजी थी।
सभी यूनियन ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि हम मानते हैं कि नियामक ने रिकॉर्ड पर सभी तथ्यों को देखे बिना ये कार्रवाई की है। इस प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में वो निलंबन वापस लेने की मांग करते हैं। वहीं मामले में ALPA के अध्यक्ष कैप्टन सैम थॉमस ने कहा कि किसी भी घटना में DGCA द्वारा उठाया गया पहला कदम पायलट को ग्राउंड करना है। इस मामले में पायलट कुछ नहीं कर सकता था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications