रिश्वत मामला: एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीस और चेयरमैन मेरानुन की बढ़ी मुश्किलें, पद से हटाए गए
नई दिल्ली। 50 मिलियन डॉलर की रिश्वत के आरोपों का सामना कर रहे एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोनी फर्नांडीस और चेयरमैन कमरुद्दीन मेरानुन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। एयर एशिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को फिलहाल 2 महीने के लिए पद से हटाया गया है। इन पर आरोप है कि यूरोप की एयरोस्पेस कंपनी एयरबस ने एक ऑर्डर हासिल करने के लिए 50 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी थी।

गौरतलब है कि टोनी फर्नांडीस और कमरुद्दीन मेरानुन पर रिश्वत लेने के आरोप के बाद से हंगामा मचा हुआ है। अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच ब्रिटेन के सीरियस फ्रॉड ऑफिस (एसएफओ) कर रहा है। बता दें कि एयरोस्पेस कंपनी एयरबस पर पहले से ही फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। एयरबस ने इन मामलों को खत्म करने के लिए 3.6 अरब यूरो (2,830 करोड़ रुपये) देने का ऑफर दिया था।
2018 में दर्ज हुआ लॉन्ड्रिंग का केस
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने एयर एशिया और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत साल 2018 में केस दर्ज किया था। बता दें कि एयर एशिया पर सरकारी नीतियों को गलत ढंग से प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है। गौरतलब है कि सरकारी नियमों के अनुसार जिस एयरलाइन के पास कम से कम 5 वर्ष का अनुभव और 20 विमान होता है उसे ही इंटरनेशनल ऑपरेशन के लिए लाइसेंस दिया जाता है। एयर एशिया पर आरोप है कि उसने भारतीय अनुषंगी एयर एशिया इंडिया लिमिटेड को अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस दिलाने के लिए नियमों को तोड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस, डायरेक्टर आर वेंकटरमन सहित कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: मदद के गुहार लगा रहे चीन में फंसे पाकिस्तानी, मदद नही कर रही पाक सरकार, राष्ट्रपति दे रहे ये उपदेश
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications