इमरजेंसी की जगह भेजा हाईजैक का कोड, एयर एशिया का पायलट निलंबित
नई दिल्ली। एयर एशिया के पायलट को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पायलट द्वारा हाइजैक कोड भेजे जाने का बाद विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने तीन महीने के लिए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर एशिया के पायलट रवि राज ने दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट के दौरान एयर ट्रैफिक सेवा यानी ATS को इमरजेंसी के बजाए गलती से हाईजैक कोड भेज दिया था।

एएनआई के मुताबिक एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट संख्या I5-715 में एक इंजन इस्टॉल किया गया था। उड़ान के दौरान विमान का इंजन बंद हो गया था। इंजन बंद होने की वजह से फ्लाइट के पायलट को एटीएस को इमरजेंसी कोड 7700 भेजना था, लेकिन उसने गलती से उसने हाईजैक कोड 7500 भेज दिया।
इस गलती के बाद डीजीसीए ने इस मामले में 28 जून को पायलट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद जांच पूपी करने के बाद अब पायलट को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं एयर एशिया की उस फ्लाइट के एक अन्य पायलट को शुक्रवार को डीजीसीए ने फर्स्ट ऑफिसर के काम पर नजर न रखने और नियमों का उल्लंघन करने को लेकर चेतावनी दी।












Click it and Unblock the Notifications