एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर, 1 रु. में कीजिए 1 किमी का सफर
नयी दिल्ली। भारत में एयरलाइंन के बीच चुनौतियां बढ़ती जा रही है। कई एयरलाइंन होने के कारण उनके बीच प्रतिस्पर्धा शुरु हो गई है। ऐसे में यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये विमान कंपनियां नए-नए लुभावने ऑफर लेकर आ रही है।

ताजा धमाकेदार ऑफर एयरलाइंन कंपनी एयर एशिया ने दिया है। एयर एशिया इंडिया ने उत्तर भारत, खास तौर पर दिल्ली को टार्गेट करते हुए इन नए रूटों के लिए 1 रुपये प्रति किलोमीटर के खास ऑफर का ऐलान किया है।
एयर एशिया इंडिया ने प्रेस रीलिज जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि एयरलाइन नई दिल्ली को बेंगलुरु, गुवाहाटी और गोवा से जोड़ने जा रही है। 21 मई से नई सेवाएं शुरु हो जाएंगी।
ऐसे में लोगों को लुभाने के लिए एयर एशिया ने नई दिल्ली-गुवाहाटी सेक्टर के लिए 1,500 रुपये और नई दिल्ली-गोवा और नई दिल्ली-बेंगलुरु सेक्टरों के लिए 1,700 रुपये का ऑफर पेश किया है।
1 रुपये प्रति किलोमीटर ऑफर की बुकिंग 26 अप्रैल तक ही होगी और आप इस ऑफर पर 21 मई 2015 से लेकर 31 मई 2015 तक सफर कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications