अयोध्या विवाद पर मौलाना नदवी का यू टर्न, बोले- कोर्ट के फैसले का इंतजार ही सही
नई दिल्लीः मौलाना सलमान नकवी ने खुद को राम मंदिर मामले से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर के लिए अदालत के फैसले का इंतजार करना होगा। सलमान नकवी ने कहा है कि वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) में वापस तभी लौटेंगे जब औवेसी और कमाल फारूखी समेत चार लोगों को AIMPLB से हटाया जाता है।

बता दें, मौलाना सलमान नकवी राम मंदिर को लेकर 'आर्ट आफ लिविंग'के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के प्रस्ताव का समर्थन करने को लेकर चर्चा में आए थे। इससे बाद उन्हें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाल दिया गया था।
हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री ने बेंगलुरु में बैठक के बाद अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए फॉर्म्युला दिया था, इसका सलमान नकवी ने समर्थन किया था और फैसले को सही ठहराया था।
सलमान नकवी के साथ बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर के साथ मुलाकात के बाद नदवी ने मीडिया से बात की थी और कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बाबरी मस्जिद को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकता है।
सलमान नदवी के बयान के पर बोर्ड ने नाराजगी जताई थी और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एक 4 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
यह भी पढ़ें- Pics: सात रंगों में खेल रही है दिलवालों की होली रे, ...याद रहेगी होली रे....












Click it and Unblock the Notifications