Pics: सात रंगों में खेल रही है दिलवालों की होली रे, ...याद रहेगी होली रे....

नई दिल्ली। होली.. का मतलब यानी मस्ती.. अबीर, गुलाल, गुझियों और खूब सारी छेड़-छाड़ से भरे इस त्योहार का नाम लेते ही अंगों में शरारत और मिजाज शायराना हो जाता हैं। रंगों के इस त्योहार से एहसास होता है कि बिना रंगों के इंसान का जीवन कितना बदरंग और बेनूर है। तभी तो कहा गया है कि होली के दिन लोगों के दिल भी मिल जाते हैं और लाल-पीले-हरे-नीले रंगों में लिपटकर सारे गिले-शिकवे मिट जाते हैं।

आइए आपको दिखाते हैं कि होली के उन दिलकश नजारों को.. जिनको देखकर आपका दिल भी खुशी से नाच के कहेगा .. सात रंगों मे खेल रही है दिलवालों की होली रे...भीगे दामन-चोली रे...अपने ही रंग में रंग दे मुझको...याद रहेगी होली रे.....रे...।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान इस मौके पर अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। रंगों के साथ-साथ उन्होनें गाकर लोगों का मनोरंजन किया।

होली की मस्ती में डूबे लोग

होली की मस्ती में डूबे लोग

होली की मस्ती में सराबोर लोग, कहीं अबीर तो कहीं गुलाल, देखिए होली की ये तस्वीर।

नेताओं और आम लोगों के बाद पंजाब के लुधियाना में ITBP के जवान भी होली खेलते नजर आए।

नेताओं और आम लोगों के बाद पंजाब के लुधियाना में ITBP के जवान भी होली खेलते नजर आए।

 देशभर में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देशभर में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

आज देशभर में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, एक-दूसरे के साथ आज हर कोई रंग खेलने में मस्त है। होली का पर्व सच मायने में एक-दूसरे को करीब ले आता है।

त्रिपुरा में भी होली

त्रिपुरा में भी होली जमकर मनाई जा रही है, लोगों के अंदर जबरदस्त उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+