असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा यह सवाल

नई दिल्ली। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस बार ओवैसी ने बेरोजगारी के ताजा आंकड़े, खुदरा महंगाई दर के पिछले छह महीने में सबसे ऊंचे स्तर जाने के अलावा और भी कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने एक ट्वीट करते हुए बीजेपी के 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे पर वार किया है।

 AIMIM chief Asaduddin Owaisi target BJP and Modi govt

ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर होना, ऑटो उद्योग में अस्थायी तौर पर प्रोडक्शन बंद होना, मुद्रास्फीति दर पिछले सात महीने के सबसे उच्च सत्र पर पहुंचना, देश के देश के 50 फीसदी हिस्से में सूखे जैसी स्थिति ग्रामीण आय में नकारात्मक वृद्धि और इस सबके बावजूद सेंसेक्स का 40,000 पर होना! किसका साथ, किसका विश्वास?'

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा हो। इससे पहले हाल ही में कठुआ मामले में दोषियों को सजा के ऐलान के बाद भी ओवैसी ने बीजेपी और मोदी सरकरा पर निशाना साधा था। ओवैसी ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि उनको यह बताना चाहिए जम्मू-कश्मीर में पिछली सरकार में उसके मंत्रियों ने कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा क्यों लिया था? उन्होंने कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए उसके मंत्री आरोपियों के समर्थन में क्यों आए थे।? आपको बता दें कि कठुआ मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा और तीन लोगों को पांच-पांच साल की सजा का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ाई- 22 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई दर, मई महीने में रही 2.45 फीसदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+