सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के हलफनामे पर बोले ओवैसी, कहा- सरकार के झूठ से उठा पर्दा
नई दिल्ली, जून 28: देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण की केंद्र सरकार की नीति पर फिर एक बार सवाल उठाया गया है। इस बार एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि अगस्त तक वह 135 करोड़ वैक्सीन डोज की व्यवस्था करेगी, लेकिन 28 मई को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि भारत सरकार दिसंबर तक 213 करोड़ वैक्सीन की खुराक प्रदान करेगी। वैक्सीन की 213 करोड़ खुराक अब घटकर सीधे 135 करोड़ खुराक हो गई हैं। इससे साफ हो गया कि भारत सरकार का झूठ बेनकाब हो गया हैं।
Recommended Video

इसके साथ ही एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार का एक और झूठ यह है कि अगस्त से दिसंबर तक भारत बायोटेक 7.60 करोड़ वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराएगा। क्या यह संभव है कि जून में यह (भारत बायोटेक) 50 लाख खुराक उपलब्ध करा रही हो और फिर यह 7.60 करोड़ की संख्या? इसके साथ ही सरकार पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा कि कॉमिक बुक्स में ऐसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए नंबर अच्छे लगते हैं।
आपको बता दें कि शनिवार यानी 26 जून को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर करते हुए बताया था कि देश की पात्र आबादी को पूरी तरह से टीकाकरण के लिए लगभग 135 करोड़ वैक्सीन खुराक की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई थी कि 18 साल से ज्यादा के उम्र के 93 से 94 करोड़ आबादी को दो बार कोरोना का टीका लगाने के लिए 186 से 188 करोड़ वैक्सीन खुराक की जररूत होगी। वहीं 31 जुलाई तक 51.6 करोड़ डोज उपलब्ध की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications