अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं दिल्ली AIIMS की नर्सें, प्रशासन पर मांगें पूरी न करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच सोमवार (14 दिसंबर,2020) को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्स यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि नर्स यूनियन ने प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को न मानने के चलते आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इसमें छठे केंद्रीय पे कमिशन के प्रस्तावों को मानने की भी मांग है। नर्सों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से एम्स में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ी सकती है।

AIIMS nurses go on indefinite strike accused of not meeting demands

दिल्ली एम्स की नर्स यूनियन ने एक पत्र जारी कर हड़ताल की घोषणा की है, उन्होंने प्रशासन पर छठां वेतन आयोग समेत कई मागों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। इस बीच एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एक बयान जारी कर अस्पताल की नर्सों से हड़ताल पर ना जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में सच्चे नर्सिंग कर्मचारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उधर, नर्सों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं नर्सों पर एम्स निदेशक के अपील का भी कोई असर देखने को नहीं मिला है। दिल्ली एम्स के निदेशक णदीप गुलेरिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नर्स यूनियन अब हड़ताल पर चला गया है, वैक्सीन को आने में अब कुछ ही महीने बाकि हैं जो महामारी के संकट में समाधान प्रदान करेगा। मैं सभी नर्सों और नर्सिंग अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे हड़ताल पर न जाएं और वापस आएं और काम करें और महामारी काल में हमें मदद करें। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 98 लाख 84 हजार 100 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण (COVID-19) के 27,071 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 336 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: AIIMS Recruitment 2020: एम्स में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+