सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एम्स ने आज सौंपी रिपोर्ट, बताया हत्या थी या सुसाइड?
मुंबई, जून 14: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल हो गया है। सुशांत की मौत लगातार किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रही है। इसी बीच आ दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में ये कंफर्म किया गया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने इस मामले पर अपनी रिपोर्ट में की चीजों का विस्तार से वर्णन किया है।

सुसाइड से पहले किया इन दो चीजों का सेवन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल हो गया है। सुशांत की मौत लगातार किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रही है। इसी बीच आ दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में ये कंफर्म किया गया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने इस मामले पर अपनी रिपोर्ट में की चीजों का विस्तार से वर्णन किया है।
Recommended Video

गर्दन पर चोट के निशान फांसी के अनुरूप: एम्स
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने सुशांत की मौत का कारण एस्फिक्सिया बताया है। एस्फिक्सिया तब होता है जब आपके शरीर को आपको पास से बाहर रखने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यदि सुशांत ने शराब या सिगरेट पी होती तो एस्फिक्सिया के कारण उनकी मौत का पता लगाना आसान नहीं होती। वहीं, गर्दन पर चोट के निशान फांसी के अनुरूप हैं।

एम्स में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था
एम्स के मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि, 'हमने अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। एम्स का मेडिकल बोर्ड मुंबई पहुंचा था और उसने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया ताकि गर्दन के निशान की जांच कर सके।' 'हमारी टीम में सात डॉक्टर थे। हमारी टीम की पांच से छह घंटे तक मीटिंग चली। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि उनकी मौत एस्फिक्सिया के कारण हुई है, जो एक सुसाइड है।

रिया ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
वहीं दूसरी ओर आज सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्त उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक भावुक कर देने वाली पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने सुशांत को याद किया है। वहीं एक्ट्रेस और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications