एम्स ने देशभर के मरीजों को दी बड़ी राहत, अब 300 रुपए तक के सभी टेस्ट होंगे फ्री

नई दिल्ली, 19 मई: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने मरीजों को राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है। देश के लाखों मरीजों को राहत देते हुए एम्स में 300 रुपए तक की जांच मुफ्त करने का आदेश जारी किया है। ऐसे में 300 रुपए तक के सभी टेस्ट फ्री होने का फायदा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिल पाएगा। एम्स प्रशासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

AIIMS

एम्स के इस आदेश के बाद अब कई तरह के ब्लड टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांचें अब पूरी तरह से फ्री हो जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा के हस्ताक्षरित आदेश में बताया गया कि एम्स तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में ₹300 तक की सभी जांच/लेबोरेटरी फीस को समाप्त करने को मंजूरी दे रहा है। इसका फायदा एम्स में इलाज करा रहे मरीजों को मिलेगा।

एम्स प्रशासन ने प्राइवेट वार्ड की फीस बढ़ाई

इधर, एक तरफ जहां एम्स प्रशासन ने मरीजों को राहत दी है तो दूसरी तरफ प्राइवेट वार्ड की फीस को डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा दिया है। जिसके बाद एम्स के प्राइवेट वार्ड में इलाज कराना महंगा हो गया है। अब A कैटेगरी के लिए 6000 और B कैटेगरी के लिए 3300 रूपए प्रतिदिन देने होंगे। इसके साथ ही डाइट के लिए 300 रुपया प्रतिदिन देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+