सेना प्रमुख को AIDUF के बदरुद्दीन का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से बढ़ रही है पार्टी
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर एआईडीयूएफ के मुखिया बदरुद्दीन अजमल की ओर से जवाब दिया गया है। अजमल का कहना है कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रही है लेकिन सेना प्रमुख को इतनी चिंता क्यों हो रही है?
गुवाहाटी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर एआईडीयूएफ के मुखिया बदरुद्दीन अजमल की ओर से जवाब दिया गया है। अजमल का कहना है कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रही है लेकिन सेना प्रमुख को इतनी चिंता क्यों हो रही है? सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को एक कार्यक्राम में कहा है कि असम में मौलाना बदरुदीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) जितनी तेजी से बढ़ रही है उतनी तेजी से बीजेपी भी यहां नहीं बढ़ रही है। जनरल रावत के इस बयान के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। सेना को भी इस मामले में सफाई देनी पड़ी है कि जनरल रावत के बयान का राजनीति और धर्म से कोई लेना-देना नहीं था।

बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी बढ़ रही है तो सेना प्रमुख को चिंता क्यों हो रही है?अजमल के मुताबिक सेना प्रमुख बिपिन रावत ने एक राजनीतिक बयान दिया है, जो चौंकाने वाला है। सेना प्रमुख को इस बात की चिंता क्यों है कि बीजेपी की तुलना में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर आधारित एक राजनीतिक पार्टी तेजी से बढ़ रही है? उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों के गलत रवैए की वजह से एआईडीयूएफ और आम आदमी पार्टी जैसी वैकल्पिक पार्टियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। बदरुद्दीन ने ट्वीट कर सेना प्रमुख को जवाब दिया है। आपको बता दें कि एआईडीयूएफ 18 विधायकों और तीन सांसदों के साथ असम की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications