जब भारत की यौनकर्मी से उसकी बेटी की कहानी सुन रोने लगे थे बिल गेट्स
जब यौनकर्मी से उसकी बेटी की कहानी सुन रो पड़े थे बिल गेट्सनई दिल्ली। बिल गेट्स अपनी एक भारत यात्रा के दौरान यौनकर्मी की कहानी सुन रो पड़े थे। इस यौनकर्मी की बेटी ने अपने सहपाठियों की फब्तियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। गेट्स फाउंडेशन के एड्स रोकथाम कार्यक्रम के तहत भारत की एक यात्रा के दौरान ब
नई दिल्ली। बिल गेट्स अपनी एक भारत यात्रा के दौरान यौनकर्मी की कहानी सुन रो पड़े थे। इस यौनकर्मी की बेटी ने अपने सहपाठियों की फब्तियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। गेट्स फाउंडेशन के एड्स रोकथाम कार्यक्रम के तहत भारत की एक यात्रा के दौरान बिल गेट्स को यौनकर्मी अपनी कहानी सुनाई थी, जिसके बाद गेट्स की आंखों से आंसू नहीं रुक पाए थे।

अशोक एलेक्जेंडरकी किताब में जिक्र
बिल गेट्स के इस यौनकर्मी से मुलाकात की ये कहानी गेट्स फाउंडेशन के एड्स रोकथाम कार्यक्रम की दस साल तक अगुवाई कर चुके अशोक एलेक्जेंडर ने अपनी पुस्तक 'ए स्ट्रेंजर ट्रूथ: लेसंश इन लव, लीडरशिप एंड करेज फ्रोम इंडियाज सेक्स वर्कर्स' में कही है। किताब में यौनकर्मियों की जिंदगी, भारत में एड्स इस पर चर्चा की गई है।

2000 में सुनी थी गेट्स ने ये कहानी
यौनकर्मी ने अपनी बेटी को लेकर ये गेट्स को 2000 में उनकी एक यात्रा के दौरान सुनाई थी। महिला ने बताया, उसकी बेटी के सहपाठियों को जब पता चला कि मैं यौनकर्मी हूं तो वे उसे परेशान करने लगे और उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया। इससे वो बेहद परेशान हुई। एक दिन मैंने बेटी को घर में फंदे से लटकता पाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा था, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।

गेट्स और उनकी पत्नी रखते थे ध्यान
किताब में बताया गया है कि अपनी भारत यात्राओं के दौरान बिल और उनकी पत्नी मेलिंदा यौन कर्मियों का बहुत ध्यान रखती थीं वे फर्श पर बैठकर यौनकर्मियों से बात करते और उनकी परेशानियां सुनते थे। दोनों घटों सुनते थे कि कैसे इन लोगों को समाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications