पाकिस्तान में भारतीय सिनेमा पर प्रतिबंध के बाद AICWA ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारतीय फिल्म पर प्रतिबंध लगान के बाद बॉलीवुड में काम करने वाले कर्माचारी पाक पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और ट्रेड पार्टनर का पूर्ण प्रतिबंध की मांग करने लगे हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि पूरी फिल्म उद्योग और सिने कर्मचारियों ने काम करने से इंकार कर दिया है और मांग की है कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और ट्रेड पार्टनर के साथ पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जाए।

AICWA writes to PM Modi, cine workers want complete ban of Pakistani movie makers

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने देश में भारतीय फिल्मों पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। दूसरी ओर से पाकिस्तान की ओर से भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर और फिल्म डॉयरेक्टरों ने कहा कि उसके इस कदम से भारत का कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि यह पाकिस्तान को ही नुकसान पहुंचाएगा।

एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार ने क्या कहा?
पाकिस्तान के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने आईएएनएस को बताया, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तानी हमारी फिल्में देखते हैं या नहीं। मुझे लगता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए बॉलीवुड फिल्में वहां रिलीज होती हैं या नहीं यह कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। यहां तक ​​कि व्यापार के लिहाज से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने लगाया भारतीय फिल्मों पर बैन तो क्या बोले बॉलीवुड के सितारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+