बंद हो जाएंगे देश के 800 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानिए क्या है वजह
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) देश के 800 इंजीनियरिंग कॉलेजों को बंद करने की योजना बना रहा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इन कॉलेजों में सीटों का दावेदार नहीं होते हैं और न ही इन कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता ठीक है।

एक इंटरव्यू में एआईसीटीई के चेयरमैन अनिल दत्तात्रेय सहस्त्रबुद्धे ने बताया, 'कॉलेजों की काफी सीटें खाली जा रही हैं, यही कारण है कि इन्हें बंद किया जा सकता है। देश में करीब 150 कॉलेज ऐसे हैं जो हर साल बंद हो जाते हैं।'
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के नियम कहते हैं कि जिन कॉलेजों के पास उचित इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है या फिर जिन कॉलेजों में लगातार पांच सालों से 30 फीसदी से कम एडमिशन हुए हैं, उन्हें बंद कर दिया जाता है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की वेबसाइट कहती है कि साल 2014-15 से 2017-18 के बीच देश में 410 से भी ज्यादा कॉलेजों को बंद होने की मंजूरी दे दी गई है।
अगर ऐसा होगा तो देश के कई राज्यों के कॉलेजों को बंद करना पडेगा या फिर इंजीनियरिंग कॉलेजों को आर्ट्स कॉलेजों में बदलना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications