Zydus लैब में कोरोना वैक्सीन का रिव्यू करने पहुंचे पीएम मोदी, ट्वीट कर साझा किया अपना अनुभव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में की जा रही वैक्सीन के ट्रायल और अन्य संबंधित कार्यों का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायजा लिया। अपने तीन शहरों की यात्रा में सबसे पहले वह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जाइडस कैडिला के संयंत्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन से जुड़े घटनाक्रमों की जानकारी ली। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर जाइडस दौरे की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा, जाइडस कैडिला द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आज जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Ahemedabad, Hyderabad के बाद Pune पहुंचे PM मोदी, SII का लिया जायजा | वनइंडिया हिंदी
    Ahmedabad PM Modi arrived to review the Coronavirus vaccine at Zydus Lab tweeted and shared his experience there

    गौरतलब है कि पीएम मोदी देश के अलग-अलग संस्थानों में कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी कार्यक्रमों का जायजा ले रहे हैं। अहमदाबाद में बायोटेक पार्क की अपनी यात्रा के बाद अब पीएम मोदी भारत बायोटेक के कोरोना सेंटर का दौरा करने के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके हैं। इसके बाद पीएम मोदी पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) भी जाएंगे। अपने अहमदाबाद के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं जाइडस कैडिला द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन के प्रयास के पीछे समर्पित टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका समर्थन करने के लिए सक्रिय रूप से उनके साथ काम कर रही है।

    अहमदाबाद में जायडस लैब पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने वहां के वैज्ञानिकों से वैक्सीन के बारे में और अधिक जानकारी ली। साथ ही संयंत्र के बाहर खड़ी भीड़ का भी अभिवादन किया। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान अहमदाबाद की सड़क पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम नजर आया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। बता दें कि पीएम मोदी के दौरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) है जहां पहले से ही ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच चुकी वैश्विक फार्मा दिग्गज AstraZeneca और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: तीन वैक्सीन सेंटरों का पीएम मोदी आज करेंगे दौरा, पहुंचे अहमदाबाद जाइडस रिसर्च सेंटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+