अहमदाबाद में मंदिर बनाने के लिए पाटीदारों ने तीन घंटे में इकट्ठा किए 150 करोड़
अहमदाबाद। गुजरात में पाटीदारों के विश्व उमिया फाउंडेशन (वीयूएफ) ने रविवार को अहमदाबाद में मंदिर बनाने के लिए तीन घंटे में 150 करोड़ का चंदा जमा कर लिया। रविवार को पाटीदार समाज के लोगों ने विश्व उमिया फाउंडेशन की बैठक बुलाई थी। बैठक में अहमदाबाद में 40 एकड़ में बनाए जाने वाले उमियामाता का मंदिर और कम्युनिटी कॉम्प्लेक्स के लिए दान देने की बात कही गई जिसके बाद तीन घंटे में 150 करोड़ रुपए का चंदा आया।

अहमदाबाद में ये मंदिर 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। ये प्रॉजेक्ट 2024 तक पूरा होना है। यहां उमिया माता का मंदिर, अस्पताल, खेल कॉम्प्लेक्स, कॉलेज और हॉस्टल बनाया जाएगा। अमेरिका में रहने वाले कारोबारी और इस प्रोजेक्ट के कॉर्डिनेटर सीके पटेल ने बताया कि उमिया फाउंडेशन ने 100 करोड़ रुपए जुटाने की अपील की थी लेकिन तीन घंटे में ही 150 करोड़ का दान मिला।
सीके पटेल ने बताया कि कुछ साल पहले मेहसाणा से मुंबई हुए एक पटेल परिवार ने 51 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। 51 करोड़ देने वाले मंगल पटेल और नारन पटेल मुंबई में प्रोपर्टी का बिजनेस करते हैं जुड़े हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने उमिया माता के मंदिर के लिए सात साल पहले गोरेगांव में भी जमीन दान दी थी।












Click it and Unblock the Notifications